कारोबारी ने की आत्महत्या : रांची के ब्लेयर अपार्टमेंट से कूदकर दी जान, पुलिस और FSL की टीम जांच पड़ताल में जुटी

Edited By:  |
karobari ne ki atmahatya karobari ne ki atmahatya

रांची:शहर के मशहूर कारोबारी ने अपार्टमेंट के छठे मंजिला से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है. यह घटना मेन रोड स्थित ब्लेयर अपार्टमेंट में हुई है. जहां अपार्टमेंट के छठे तले से कूदकर अनुराग सरावगी ने जान दे दी है. बताया जा रहा है किअनुराग सरावगीछलांग लगाने से पहले मोबाइल पर किसी से बातचीत कर रहा था. हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है.मृतक अनुराग सरावगी,JD हाई स्ट्रीट के मालिक बताए जा रहे हैं.

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और FSL की टीममौके पर पहुंची. सिटी एसपी और कोतवाली डीएसपी भी घटनास्थल पर पहुंची. फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए है. वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. फिलहाल,आत्महत्या की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है.