गर्ल्स हॉस्टल की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त : मुजफ्फरपुर पुलिस ने 'ऑपरेशन संकल्प' के तहत चलाया जांच अभियान

Edited By:  |
girls hostel ki suraksha ko lekar prashashan sakht girls hostel ki suraksha ko lekar prashashan sakht

मुजफ्फरपुर:जिला प्रशासन नेशहर में संचालित गर्ल्स हॉस्टलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ऑपरेशन संकल्प के तहत जांच अभियान चलाया. इस अभियान के तहत पुलिस अधिकारी विभिन्न हॉस्टलों का निरीक्षण कर रहे हैं और सुरक्षा मानकों को लेकर हॉस्टल संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया.

पुलिस द्वारा की जा रही इस जांच में खास तौर पर हॉस्टलों में रह रही छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान दिया जा रहा है. इसी क्रम में मिठनपुरा थाना क्षेत्र के सभी महिला छात्रावासों में कार्यरत कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन कराया जा रहा है. जांच के दौरान जिन हॉस्टलों में सुरक्षा संबंधी कमियां पाई जा रही हैं, उन्हें जल्द से जल्द दूर करने के निर्देश दिए जा रहे हैं.

इस संबंध में साइबर डीएसपी हिमांशु कुमार ने बताया कि सभी महिला छात्रावासों का पंजीकरण कराना अनिवार्य है. इसके साथ ही वार्डन, गार्ड, रसोइया और सफाईकर्मी समेत सभी कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन आवश्यक किया गया है. सुरक्षा व्यवस्था के तहत हॉस्टल के मुख्य गेट, गलियारों, भोजनालय और परिसर में सीसीटीवी लगाए जाएंगे. जिनकी रिकॉर्डिंग कम से कम 30 दिनों तक सुरक्षित रखी जाएगी.हॉस्टलों में पर्याप्त रोशनी, साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था, मजबूत दरवाजे और खिड़कियों में लोहे की जाली होना भी अनिवार्य किया गया है.