JHARKHAND NEWS : आदिवासी महोत्सव 2026: अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल ने Morabadi Maidan में तैयारियों का लिया जायजा, दिए निर्देश
मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले 'आदिवासी महोत्सव 2026' की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। इन तैयारियों का जायजा लेने खुद गृह विभाग की अपर मुख्य सचिव पहुंचीं।गृह विभाग की अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल ने मंगलवार को मोरहाबादी मैदान पहुंचकर आदिवासी महोत्सव 2026 की तैयारियों का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आयोजन स्थल पर चल रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति की बारीकी से समीक्षा की और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
अपर मुख्य सचिव ने साफ शब्दों में अधिकारियों से कहा कि सभी तैयारियां तय समय सीमा के भीतर पूरी की जाएं।निर्माण कार्यों और व्यवस्थाओं में उच्च गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।निरीक्षण के दौरान वंदना दादेल ने महोत्सव में आने वाले आगंतुकों की सुविधाओं को सर्वोपरि रखा। उन्होंने संबंधित विभागों को इन मुख्य बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने को कहा साथ ही यह भी कहा कि भीड़ को नियंत्रित करने और ट्रैफिक को सुचारू रखने के पुख्ता इंतजाम हों जिसमें मैदान परिसर में साफ-सफाई का खास ख्याल रखा जाए और पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था हो और निर्बाध बिजली आपूर्ति हो.उन्होंने कहा कि महोत्सव में हिस्सा लेने या इसे देखने आने वाले लोगों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए।





