JHARKHAND NEWS : राष्ट्रीय खेल दिवस विशेष: 'एक घंटा खेल के मैदान में' थीम के साथ रांची में गूंजा खेल का उत्साह
9 अगस्त... यह वह तारीख है जब भारत ने दुनिया को हॉकी का वो जादूगर दिया, जिनके स्टिक से गेंद ऐसे चिपकती थी मानो कोई चुंबक हो। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती की, जिनकी याद में हर साल 29 अगस्त को पूरा देश 'राष्ट्रीय खेल दिवस' के रूप में मनाता है।
साल 2012 से शुरू हुआ यह सफर आज एक बड़े जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। इस बार रांची से लेकर कन्याकुमारी तक, देश के कोने-कोने में एक ही गूंज है—'एक घंटा खेल के मैदान में'! जी हाँ, फिटनेस और खेल को अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए इस बार इस राष्ट्रीय खेल दिवस को 28 से 30 अगस्त तक, पूरे तीन दिनों के उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।"
झारखंड खेल विभाग ने हॉकी और फुटबॉल मैच का आयोजन किया है हाकी मैच एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में और बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोरहाबादी में फुटबॉल मैच खेला है रहा है जिसमे उपनिदेसक खेल निर्भय कुमार खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया मौके पर खेल विभाग के और भी अधिकारी और ओलंपियन मनोहर टोपनो भी उपस्थित थे





