Hindi News / रांची में 70वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल के लिए राज्य स्तरीय चयन ट्रायल शुरू,...

JHARKHAND NEWS : रांची में 70वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल के लिए राज्य स्तरीय चयन ट्रायल शुरू, उमड़े युवा खिलाड़ी

Edited By:  |
jharkhand news jharkhand news

खेल की दुनिया से एक बड़ी और उत्साहजनक खबर आ रही है राजधानी रांची से।मौका है 70वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता (2026-27) का, जिसके लिए राज्य स्तरीय खुली चयन प्रतियोगिता आज से रांची के ऐतिहासिक मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में धमाकेदार शुरुआत के साथ शुरू हो चुकी है!

यह ट्रायल अंडर-14 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक और बालिका दोनों वर्गों के लिए आयोजित किया जा रहा है। इस महा-मुकाबले में अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाने के लिए पूरे झारखंड राज्य से हज़ारों युवा खिलाड़ी पहुंचे हैं। स्टेडियम इस समय पूरी तरह से खेल के जोश और जज्बे से सराबोर है।

चयनकर्ताओं का कहना है कि इस बार का उत्साह अभूतपूर्व है। इस साल अब तक के सबसे अधिक खिलाड़ी ट्रायल में हिस्सा लेने पहुंचे हैं!

सभी खिलाड़ी मैदान पर अपना शत-प्रतिशत यानी बेस्ट दे रहे हैं। यही वजह है कि चयनकर्ताओं के लिए भी यह फैसला लेना थोड़ा मुश्किल ज़रूर हो रहा है कि किसे चुनें और किसे नहीं। लेकिन नियम और कोटे के मुताबिक, हर वर्ग से अंततः 35 बेहतरीन खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

इन 35 चयनित खिलाड़ियों में से भी आगे चलकर विशेष कैंप के जरिए फाइनल 18 सदस्यीय टीम बनाई जाएगी, जो राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व करेगी।

खिलाड़ियों का यह बेहतरीन प्रदर्शन यह साबित करता है कि झारखंड की युवा प्रतिभाएं राष्ट्रीय पटल पर झंडा गाड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।