JHARKHAND NEWS : भ्रष्टाचार और धांधली के आरोपों से घिरे बोकारो सिविल सर्जन, वार्ड पार्षदों और नेताओं ने दी आंदोलन की चेतावनी
बोकारो के सिविल सर्जन डॉ. अभय भूषण प्रसाद के खिलाफ अब भ्रष्टाचार और अनियमितता के गंभीर आरोपों को लेकर राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में उबाल आ गया है। वार्ड पार्षदों और विभिन्न दलों के नेताओं ने उनके खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया है!वार्ड पार्षद गायत्री देवी ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि भ्रष्टाचार और धांधली के आरोपों से घिरे बोकारो सिविल सर्जन, वार्ड पार्षदों और नेताओं ने दी है आंदोलन की चेतावनी।सिविल सर्जन पर सामानों की खरीदारी में व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार करने और ट्रांसफर-पोस्टिंग में धांधली करने के गंभीर आरोप हैं।
स्थिति यहाँ तक पहुँच चुकी है कि जनता की भलाई के बजाय प्रशासनिक पदों पर बैठे ये अधिकारी कथित तौर पर अपने परिवार के हितों को साधने में जुटे हैं।इन्हीं तमाम अनिमितताओं और 8 सूत्री मांगों को लेकर 31 जुलाई को डीसी ऑफिस के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। आयोजकों का साफ कहना है कि इस धरने के माध्यम से वे राज्य के मुख्यमंत्री और राज्यपाल तक अपनी आवाज़ पहुँचाएंगे।यदि हालात नहीं सुधरे, तो सिविल सर्जन को उनके पद से हटाने की कड़ी माँग भी उठाई जाएगी। अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इस बड़े विरोध प्रदर्शन पर क्या संज्ञान लेता है।





