Hindi News / एमएलटी कॉलेज मैदान में जगतगुरु स्वामी आगमानंद महाराज के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं...

सहरसा में गुरु पूर्णिमा पर भव्य महोत्सव : एमएलटी कॉलेज मैदान में जगतगुरु स्वामी आगमानंद महाराज के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Edited By:  |
saharsa mein guru purnima par bhavya mahotsav saharsa mein guru purnima par bhavya mahotsav

सहरसा: जिले के एमएलटी कॉलेज खेल मैदान में दो दिवसीय श्रीव्यास गुरू पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आगाज हुआ. कार्यक्रम स्थल पर स्वामी आगमानंद जी महाराज के पहुंचने पर पूरा परिसर श्रद्धालुओं के जयघोष से गूंज उठा. भक्तों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया. मंच पर स्वामी आगमानंद जी को मिथिला की पारंपरिक पाग और चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विराटपुर कॉलेज के संस्थापक प्राचार्य डॉ. रंजीत प्रसाद सिंह ने की, जबकि संचालन ईस्ट एन वेस्ट टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज की निदेशिका मनीषा रंजन ने किया. स्वामी आगमानंद जी महाराज के दर्शन और आशीर्वाद के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा.


गुरू पूर्णिमा के अवसर परसभी अतिथियों को दुर्गा मानस पुस्तक,मिथिला की पारंपरिक पाग और चादर भेंट कर सम्मानित किया गया. दो दिवसीय इस महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है,जहां गुरु भक्ति, आध्यात्मिक प्रवचन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा.

इस अवसर पर बीएनएमयू के कुलपति प्रो. डॉ. विमलेंदु शेखर झा, विधान पार्षद संजीव कुमार सिंह, नगर निगम महापौर बैन प्रिया, नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा, डॉ. हिमांशु मोहन मिश्र, स्वामी मनवानंद, स्वामी प्रेमानंद, लाल बाबा, प्रदीप कुमार सिंह, एमएलटी कॉलेज के प्राचार्य सुधीर कुमार सिंह, एडीएम आपदा प्रबंधन गुड्डू तिवारी, डीएसपी प्रमेन्द्र भारती तथा पूर्व सांसद आनंद मोहन सहित अनेक गणमान्य अतिथि मौजूद रहे.

दो दिवसीय इस महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है,जहां गुरु भक्ति, आध्यात्मिक प्रवचन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा.