JHARKHAND NEWS : नवनिर्वाचित सांसद वैद्यनाथ राम दिउड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना, राज्य की समृद्धि की कामना की
रांची : झारखंड से नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद वैद्यनाथ राम सोमवार को सपरिवार तमाड़ स्थित प्रसिद्ध प्राचीन कालीन दिउड़ी मंदिर पहुंचे. मंदिर पहुंचकर उन्होंने मां दिउड़ी की विधिवत पूजा अर्चना की. मंदिर परिसर में स्थानीय विधायक विकास मुंडा ने उन्हें स्वागत किया.
इस मौके पर बुंडू अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में तमाड़ थाना प्रभारी दुलाल कुमार महतो और तमाड़ पुलिस ने सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किए थे. इधर नवनिर्वाचित सांसद के आगमन पर बड़ी संख्या झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता मंदिर परिसर में मौजूद रहे. सभी ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद वैद्यनाथ राम को उनकी जीत पर बधाई दी.
गौरतलब है कि वैद्यनाथ राम हाल ही में झारखंड से राज्यसभा सांसद चुने गए हैं. वे इससे पहले विधायक और मंत्री के रूप में भी राज्य की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं.





