Hindi News / रांची में लॉन्च हुआ स्मार्ट 'हाइब्रिड सोलर इन्वर्टर', अब हर महीने ज़ीरो आएगा...

JHARKHAND NEWS : रांची में लॉन्च हुआ स्मार्ट 'हाइब्रिड सोलर इन्वर्टर', अब हर महीने ज़ीरो आएगा बिजली का बिल

Edited By:  |
jharkhand news jharkhand news

बढ़ती महंगाई और हर महीने जेब पर भारी पड़ने वाले बिजली बिलों से क्या आप भी परेशान हैं? अगर हाँ, तो आपके लिए एक बेहद राहत भरी खबर है! ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी जीनस इनोवेशन लिमिटेड ने इस समस्या का एक बड़ा और स्मार्ट समाधान पेश किया है।राजधानी रांची में आयोजित अपने भव्य 'डिस्ट्रीब्यूटर सम्मेलन' के दौरान कंपनी ने अपना नया 'हाई-फ्लो हाइब्रिड सोलर इन्वर्टर' आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है.इस खास सम्मेलन में झारखंड, बिहार और पूरे पूर्वोत्तर भारत से आए सैकड़ों डिस्ट्रीब्यूटर्स और चैनल पार्टनर्स शामिल हुए. इस दौरान कंपनी ने न केवल अपनी नई सोलर तकनीक का प्रदर्शन किया, बल्कि अपने नेटवर्क को मजबूत करने और पार्टनर्स को नई टेक्नोलॉजी से लैस करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई.अब सवाल यह है कि यह 'हाई-फ्लो हाइब्रिड इन्वर्टर' काम कैसे करेगा?

यह इन्वर्टर तीन पावर सोर्स—सोलर एनर्जी, बैटरी और ग्रिड बिजली—को बेहद स्मार्ट तरीके से मैनेज करता है. यह धूप का अधिकतम इस्तेमाल करके आपके बिजली बिल को लगभग शून्य कर सकता है. और सबसे खास बात—ग्रिड की बिजली कटने पर भी यह बिना किसी रुकावट के लगातार पावर बैकअप देता है, जिससे आपका घर या बिजनेस कभी ठप नहीं होगा!इसके साथ ही, जीनस ने अपना नया 'मैक्सीलायन लिथियम-आयन' एनर्जी स्टोरेज सिस्टम भी पेश किया है.सम्मेलन को संबोधित करते हुए जीनस इनोवेशन के डायरेक्टर और सीएमएसओ यश तोदी ने कहा—

'पूर्वोत्तर भारत में रूफटॉप सोलर की मांग तेजी से बढ़ रही है. यह नया हाइब्रिड इन्वर्टर उपभोक्ताओं को एक स्मार्ट, टिकाऊ और किफायती ऊर्जा समाधान देगा।जीनस इनोवेशन का लक्ष्य अब अपनी अत्याधुनिक तकनीक से देश के ज्यादा से ज्यादा घरों तक सस्ती और भरोसेमंद सोलर ऊर्जा पहुंचाना है.