Hindi News / नीट पेपर लीक मामले को लेकर हल्लाबोल,दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

शिवहर में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : नीट पेपर लीक मामले को लेकर हल्लाबोल,दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

Edited By:  |
shivhar mein chatron ka jordar hungama shivhar mein chatron ka jordar hungama

शिवहर:नीट पेपर लीक मामले को लेकर शुक्रवार को शिवहर के जीरो माइल चौक पर छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में जुटे आक्रोशित छात्रों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. संभावित तनाव को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई, जबकि पुलिस पदाधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए रहे।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने की अपील की। हालांकि, प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. प्रशासन ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।