Hindi News / CID की बड़ी कार्रवाई,चार और आरोपी गिरफ्तार

JPSC कथित धांधली मामला : CID की बड़ी कार्रवाई,चार और आरोपी गिरफ्तार

Edited By:  |
jpsc kathit dhandhli mamla jpsc kathit dhandhli mamla

रांची:झारखंड लोक सेवा आयोग की प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली के मामले में CID ने बड़ी कार्रवाई की है. चार और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इन सभी आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. मेडिकल रिपोर्ट के बाद इन सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा. इससे पहले सीआईडी ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार किए गए लोगों में JPSC की उप-परीक्षा नियंत्रक श्वेता कुमारी गुप्ता, टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक रामवीर सिंह, पोड़ैयाहाट के BSO अभय कुमार तिवारी, मो.उस्मान और मो.एबाद शामिल हैं.