Hindi News / जामताड़ा में उत्साह के साथ निकली तिरंगा यात्रा, हरिमोहन मिश्रा ने कहा—देश की...

JHARKHAND NEWS : जामताड़ा में उत्साह के साथ निकली तिरंगा यात्रा, हरिमोहन मिश्रा ने कहा—देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है तिरंगा

Edited By:  |
jharkhand news jharkhand news

देश की आन, बान और शान का प्रतीक हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा—आज झारखंड के जामताड़ा जिले में अपनी पूरी गरिमा के साथ लहराया। अवसर था भारतीय जनता पार्टी के देशव्यापी कार्यक्रम के तहत आयोजित 'तिरंगा यात्रा' का, जिसे लेकर पूरे क्षेत्र में अभूतपूर्व उत्साह और जोश देखने को मिला।इसी देशव्यापी अभियान की कड़ी में जामताड़ा के गोराई नाला मंडल में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गिरधारी मंडल ने की।इस यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरिमोहन मिश्रा विशेष रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत में मंडल अध्यक्ष गिरधारी मंडल ने मुख्य अतिथि हरिमोहन मिश्रा को अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया।

इस यात्रा की सबसे खूबसूरत तस्वीर यह रही कि इसमें सिर्फ राजनीतिक कार्यकर्ता ही नहीं, बल्कि स्कूली बच्चों, ग्रामीण महिलाओं और पुरुषों ने सैंकड़ों की संख्या में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हर तरफ 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए भाजपा नेता हरिमोहन मिश्रा ने बहुत ही प्रेरणादायक बात कही। उन्होंने कहा—तिरंगा यात्रा किसी पार्टी विशेष का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह पूरे देश का आयोजन है। हमारा तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है।हरिमोहन मिश्रा ने आगे कहा कि आज इस यात्रा में हर जाति और धर्म के लोग जिस उत्साह के साथ शामिल हो रहे हैं, वह देश की एकता और अखंडता के लिए एक बहुत ही सकारात्मक संदेश देता है। यह इस बात का प्रमाण है कि राष्ट्र सर्वोपरि है।जामताड़ा से यह तिरंगा यात्रा सिर्फ एक जुलूस नहीं, बल्कि हर भारतवासी के दिल में देशप्रेम की अलख जगाने का एक सशक्त माध्यम बन गई।