देवघर : बाबानगरी देवघर में स्वतंत्रता दिवस से पूर्व ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना की ताकत क्या है, इसको लेकर भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा के जरिये जश्न मनाया जा रहा है.

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर देवघर में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

देवघर में जिलाध्यक्ष सचिन रवानी के नेतृत्व में लगभग दो किलोमीटर तक की तिरंगा यात्रा निकाली गई. शिवलोक परिसर से निकली यात्रा वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा तक जाकर समाप्त हुई. इस दौरान देशभक्ति गीतों पर भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान की कमर तोड़ने वाले भारतीय सेना जो देश की आन बान शान है, उसके उपलब्धियों को डांस के जरिये जश्न मनाया. इस अवसर पर बाबा बैद्यनाथ से देश के पीएम से लेकर अन्य केंद्रीय मंत्री और सेनाओं को और अधिक शक्ति मिले इसकी कामना की गई. इस तिरंगा यात्रा में महिला नेत्रियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया.

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर देवघर में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा