JHARKHAND NEWS : टाटा मैजिक एवं मोटरसाइकिल की टक्कर से युवक की मौत
बरमसिया मुख्य पथ टुमकूटॉंड़ गांव के पेट्रोल पम्प के समीप टाटा मैजिक एवं मोटरसाइकिल की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक की घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गई। मोटरसाइकर चालक पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला के अंतर्गत पाड़ा थाना के मधुवन निवासी राजीव महतो के 30 वर्षीय पुत्र राखोहरी महतो के रूप में पहचान हुई हैं। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चंदनकियारी - बरमसिया मुख्य पथ को मुआवजा की मांग को लेकर जाम कर दिया। घटना की सूचना पाकर बरमसिया ओपी पुलिस शैलेंद्र कुमार, चंदनकियारी थाना प्रभारी अमित राय,राजस्व कर्मचारी कृष्णा प्रसाद घटना स्थल पहुंचकर आक्रोशित लोगो को समझाकर बुझाकर एवं गाड़ी के नाम से मामला दर्ज करने आश्वासन देकर जाम को हटाया।
इधर परिजनों ने घटना स्थल पहुंचकर रोने बिखरने लगे। परिजनों ने कहा कि मृतक युवक गदुडीह गांव अपने सुसराल आए थे। वापस घर जाने के क्रम में टुमकूटॉंड़ पेट्रोल पम्प के समीप उनके विपरीत दिशा चंदनकियारी तरफ से टाटा मैजिक गाड़ी ने टक्कर मार दिया। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। मृतक के एक बेटा एक बेटी हैं।वही ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से ब्रेकर लगाने की मांग की हैं। कहा कि इसी जगह पर घटना हो रही है। जिससे तीन से चार लोगो की मौत हुई है।





