Hindi News / अमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में JIIDCO द्वारा कमीशन किए गए उद्यमियों के लिए प्रबंधन...

JHARKHAND NEWS : अमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में JIIDCO द्वारा कमीशन किए गए उद्यमियों के लिए प्रबंधन विकास कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

Edited By:  |
Reported By:
jharkhand news jharkhand news

रांची: अमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड के संस्थापक अध्यक्ष एवं चांसलर के आशीर्वाद तथा विश्वविद्यालय के विजन और मिशन के अनुरूप, झारखंड इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (JIIDCO), झारखंड सरकार द्वारा कमीशन किए गए तीन दिवसीय ‘मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम (MDP) फॉर एंटरप्रेन्योर्स’ का शुभारंभ 19 अगस्त 2026 को अमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में हुआ.

इस अवसर पर अमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड के कुलपति डॉ. अशोक के. श्रीवास्तव ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की.

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि साकिब अहमद,असिस्टेंट मैनेजर,प्रोजेक्ट डेवलपमेंट, JIIDCOने बताया कि यह कार्यक्रम भारत सरकार की पहलRAMP Jharkhand Programmeका हिस्सा है,जिसे राज्य नोडल एजेंसी के रूप मेंJIIDCOद्वारा लागू किया जा रहा है. उन्होंने कहा, “इसMDPका उद्देश्य सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs)के विकास को बढ़ावा देना है. इसके अंतर्गत उद्यमियों को वित्तीय सुविधाओं तक आसान पहुंच,बाजार से जुड़ाव,तकनीकी सहायता तथा निःशुल्क क्षमता निर्माण प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा.”

उन्होंने बताया किJIIDCOसितंबर के अंत तक अपना स्वयं काIncubation Cellस्थापित करने की योजना बना रहा है. उन्होंने प्रतिभागियों से इसMDPका अधिकतम लाभ उठाने और अपने उद्यमों के विकास के लिए प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान एवं अवसरों का उपयोग करने का आग्रह किया.

कार्यक्रम के दौरान डॉ. प्रभाकर त्रिपाठी,रजिस्ट्रार,अमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड तथा डॉ. अभिषेक त्रिपाठी,डीन,मैनेजमेंट एंड एलाइड प्रोग्राम्स,अमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड ने प्रतिभागियों का स्वागत किया.

कार्यक्रम के अंत में डॉ. पी.के. त्रिपाठी, एसोसिएट डीन, स्टूडेंट वेलफेयर डिपार्टमेंट (SWD), अमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया.