JHARKHAND NEWS : जमशेदपुर...पार्षद एकता मंच ने मानगो नगर निगम के पदाधिकारी को अपने विभिन्न समस्या को लेकर सोफा ज्ञापन
जमशेदपुर के मानगो नगर निगम क्षेत्र में इन दिनों प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। वार्ड की जनता की समस्याओं को लेकर अब मानगो के पार्षद भी खुलकर मैदान में उतर आए हैं।पार्षदों के संगठन 'पार्षद एकता मंच' ने मानगो नगर निगम के पदाधिकारियों को एक सूत्रीय मांगों का एक व्यापक ज्ञापन सौंपा है। पार्षदों का साफ़ कहना है कि अगर जनता के विकास कार्यों में बाधा आएगी, तो वे चुप नहीं बैठेंगे।इस ज्ञापन के माध्यम से पार्षदों ने कई गंभीर और अहम मांगें रखी हैं। आइए आपको बताते हैं वे मुख्य बिंदु कौन से हैं:
सबसे पहली मांग: नगर निगम कार्यालय में पार्षदों के बैठने की एक समुचित और सम्मानजनक व्यवस्था की जाए।
दूसरी मांग: वार्ड की जनता से जुड़ी समस्याओं का त्वरित यानी तुरंत समाधान सुनिश्चित हो।
तीसरी मांग: साफ-सफाई के कार्यों में पूरी पारदर्शिता बरती जाए और उसमें पार्षदों की निगरानी अनिवार्य हो।
चौथी मांग: हर महीने बोर्ड की बैठक का आयोजन अनिवार्य रूप से किया जाए, ताकि विकास कार्यों की नियमित समीक्षा हो सके।
पाँचवीं मांग: हर वार्ड में काम की देखरेख के लिए ठेकेदार का एक सुपरवाइजर नियुक्त किया जाए और छठी अहम मांग: वार्ड विकास फंड का समान रूप से आवंटन किया जाए, ताकि किसी भी वार्ड के विकास में भेदभाव न हो।पार्षदों की इन मांगों के बाद अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मानगो नगर निगम प्रशासन इन पर कितनी जल्दी और क्या सकारात्मक कदम उठाता है।





