Hindi News / बिहार की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, सुधा कुमारी ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ...

मास्टर नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप -2026 : बिहार की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, सुधा कुमारी ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता

Edited By:  |
master national powerlifting champians-2026 master national powerlifting champians-2026

पटना : महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में 18 से 23 जुलाई 2026 तक आयोजित राष्ट्रीय मास्टर पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप-2026 में बिहार की महिला खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का गौरव बढ़ाया है.

बिहार सचिवालय स्पोर्ट्स फाउंडेशन की खिलाड़ी एवं जल संसाधन विभाग,बिहार सरकार में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के पद पर कार्यरत अंतर्राष्ट्रीय पावरलिफ्टर सुधा कुमारी ने 63 किलोग्राम वर्ग में बेंच प्रेस में 117.5 किलोग्राम भार उठाकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया तथा कुल 432.5 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक एवं“स्ट्रॉन्ग वूमन”का खिताब अपने नाम किया.

वहीं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग,बिहार सरकार में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी स्मिता कुमारी ने 76 किलोग्राम वर्ग में 420 किलोग्राम कुल भार उठाकर रजत पदक तथा“स्ट्रॉन्ग वूमन”का खिताब प्राप्त किया. प्रतियोगिता की“स्ट्रॉन्गेस्ट वूमन ऑफ द टूर्नामेंट”स्पर्धा में सुधा कुमारी प्रथम उपविजेता (1st Runner-up)एवं स्मिता कुमारी द्वितीय उपविजेता (2nd Runner-up)रही.

इस उपलब्धि पर सचिवालय स्पोर्ट्स फाउंडेशन के सचिव शिरसात कपिल अशोक,आईएएस ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए निरंतर प्रोत्साहित और सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है.

इस अवसर पर सचिवालय स्पोर्ट्स फाउंडेशन के प्रभारी लेखा-सह-प्रबंधक एवं वित्त विभाग के उप सचिव अमित मिश्रा भी उपस्थित थे.

पटना से अंकिता की रिपोर्ट--