Hindi News / उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह का ओडिशा में आत्मीय स्वागत, सम्मान को बताया प्रेरणादायक

Odisha News : उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह का ओडिशा में आत्मीय स्वागत, सम्मान को बताया प्रेरणादायक

Edited By:  |
odisha news odisha news

NEWS DESK : ओडिशा पहुंचने पर बिहार की उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह का हवाई अड्डे पर खेल एवं युवा सेवा विभाग,ओडिशा सरकार के अपर सचिव द्वारा आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया. इस स्नेहपूर्ण स्वागत के लिए श्रेयसी सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है और देश व राज्य के लिए बेहतर कार्य करने के संकल्प को और मजबूत करता है.

श्रेयसी सिंह ने कहा कि जनसेवा और राष्ट्रहित के कार्यों में निरंतर समर्पण के साथ आगे बढ़ना उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि सम्मान और प्रोत्साहन किसी भी व्यक्ति को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं और जिम्मेदारियों को और अधिक मजबूती से निभाने की प्रेरणा देते हैं.

इस अवसर पर सुरेश सिंह ने उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह के स्वागत और उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि उनका कार्य और समर्पण बिहार के लिए गौरव की बात है. उन्होंने कहा कि श्रेयसी सिंह ने खेल के क्षेत्र से लेकर सार्वजनिक जीवन तक अपनी अलग पहचान बनाई है.

सुरेश सिंह ने कहा कि युवाओं और महिलाओं के लिए श्रेयसी सिंह प्रेरणा का स्रोत हैं. उनके नेतृत्व में बिहार के उद्योग क्षेत्र को नई दिशा मिलने की उम्मीद है. उन्होंने श्रेयसी सिंह को भविष्य के कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं.

संजय कुमार की रिपोर्ट--