Hindi News / कांग्रेस कोटे के मंत्री-विधायक ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से किया आग्रह

झारखंड में जारी SIR अवधि बढ़ाने की मांग : कांग्रेस कोटे के मंत्री-विधायक ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से किया आग्रह

Edited By:  |
jharkhand mein jari SIR awdhi badhane ki maang jharkhand mein jari SIR awdhi badhane ki maang

रांची:झारखंड में जारी SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग से अवधि बढ़ाने की मांग की है. झारखंड कांग्रेस प्रभारी के.राजू के नेतृत्व में कांग्रेस कोटे के मंत्री और विधायक ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार से मुलाकात करने पहुंचे.

कांग्रेस नेताओं ने SIR की प्रक्रिया के लिए 15 दिनों की अतिरिक्त समय देने की मांग की है. पार्टी का कहना है कि राज्य में करीब 2 करोड़ 64 लाख मतदाताओं में से लगभग 1 करोड़ 13 लाख मतदाताओं से जुड़े दस्तावेजों का डिजिटाइजेशन अभी लंबित है. वहीं,करीब 47 लाख 41 हजार मतदाताओं की मैपिंग का काम अब तक पूरा नहीं हुआ है.

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने 15 दिनों का समय बढ़ाने के साथ-साथ मतदान केंद्र और पंचायत स्तर पर विशेष सुविधा कैंप आयोजित करने का भी आग्रह किया है,ताकि मतदाताओं को SIR की प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो सके.

इसके अलावा कांग्रेस ने 15 अगस्त को ग्राम सभा की बैठक आयोजित कर ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद जारी होने वाले नोटिस और उसके निराकरण की प्रक्रिया को लेकर लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाने की भी मांग की है.