झारखंड में फिर बदलेगा मौसम : मौसम विभाग ने किया येलो अलर्ट जारी,इस तारीख को 11 जिले के लोग रहे सावधान

Edited By:  |
jharkhand mein fir badlega mausam jharkhand mein fir badlega mausam

रांची: राज्य के 11 जिलों में 9 मार्च को बारिश और वज्रपात की संभावना बनी हुई है. इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार 6 मार्च से ही दोपहर बाद आसमान में आंशिक बादल छाने के आसार हैं. वहीं, 7 से 10 मार्च तक राज्य के विभिन्न जिलों में मौसम में परिवर्तन होने की संभावना है. इस दौरान गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है. हालांकि, रांची पर इसका थोड़ा कम प्रभाव पड़ेगा. 9 मार्च को हल्की बूंदा बूंदी बारिश हो सकती है. जबकि, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला में 7 मार्च को हल्की बारिश हो सकती है.

वहीं, 8 और 9 मार्च को 14 जिलों में हल्के दर्ज की बारिश होने की संभावना है. 10 मार्च को राज्य के 13 जिलों में हल्के दर्जे की बारिश होने के आसार हैं. जबकि, 11 जिलों में गर्जन के साथ बारिश हो सकती है.