प्रेमिका का हाई वोल्टेज ड्रामा : गोपालगंज पुलिस को प्रेमी को गिरफ्तार करना पड़ा महंगा,टावर पर चढ़कर दी धमकी

Edited By:  |
premika ka high voltage drama premika ka high voltage drama

गोपालगंज: शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक प्रेमिका का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. अपने प्रेमी की गिरफ्तारी से नाराज होकर प्रेमिका मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई. यह दृश्य देखकर आस-पास के लोग हैरान हो गए. यह मामला भोरे थाना क्षेत्र के बनकटा गांव का है.

बताया जा रहा है कि पुलिस ने किसी मामले में युवती के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया था. प्रेमी की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही युवती नाराज हो गई और गांव के पास स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई. युवती को टॉवर पर चढ़ा देख इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए. सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को संभालने की कोशिश में जुट गई. युवती अपने प्रेमी की तुरंत रिहाई की मांग पर अड़ी हुई थी.

वहीं, स्थिति को देखते हुए पुलिस गिरफ्तार प्रेमी को भी मौके पर लेकर पहुंची, ताकि युवती को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारा जा सके. फिलहाल पुलिस और स्थानीय लोग युवती को समझाने-बुझाने में लगे हुए हैं. भोरे थाना क्षेत्र के बनकटा गांव की यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.