Hindi News / मधेपुरा में शॉर्ट सर्किट से 3 घरों में लगी आग, झुलसने से 2...

BIG NEWS : मधेपुरा में शॉर्ट सर्किट से 3 घरों में लगी आग, झुलसने से 2 लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम

Edited By:  |
big news big news

मधेपुरा: बड़ी खबर बिहार के मधेपुरा से है जहां जिले के चौसा प्रखंड के लभगरिया टोला वार्ड संख्या–10 में बुधवार देर रात करीब 11 बजे बिजली की शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई. आग में झुलसे से एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके पिता ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं एक बच्ची घायल है जिसका इलाज अस्पताल में हो रहा है.

बताया जा रहा है कि चौसा प्रखंड के लभगरिया टोला वार्ड संख्या–10 में घर के पास से गुजर रहे 11000 वोल्ट के बिजली तार के कारण अचानक आग लग गई. आग की लपटें तेज होते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों ने तुरंत फायर ब्रिगेड एवं 112 टीम को कॉल कर घटना की जानकारी दी. सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया.

इस घटना में 15 वर्षीय बलराम कुमार,पिता नरदेव मुनि,की मौत हो गई. वहीं आग में झुलसे पिता नरदेव मुनि और 12 वर्षीय किरण कुमारी को इलाज के लिए चौसा सरकारी अस्पताल ले जाया जा रहा था. प्राथमिक चिकित्सा के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर किया गया. भागलपुर में भी प्राथमिक चिकित्सा के बाद हायर सेंटर पटना रेफर किया. पटना ले जाने के दौरान खगड़िया जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र में दिन के 11:00 बजे नरदेव मुनि की मौत हो गई. घटना के बाद फुलौत थाना के पुलिस ने डेड बॉडी को मधेपुरा सदर अस्पताल लाया जहां उनकी पोस्टमार्टम कराई जा रही है. इसी दौरान रास्ते में नरदेव मुनि की भी मौत हो गई.

इस प्रकार इस हादसे में पिता-पुत्र सहित दो लोगों की मौत हो गई,जबकि 12 वर्षीय किरण कुमारी का इलाज जारी है.

आग लगने से तीन घर इसकी चपेट में आ गए और घर में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने तथा 11000 वोल्ट के बिजली तार को सुरक्षित कराने की मांग की है.

मधेपुरा से राजीव रंजन की रिपोर्ट---