BIG BREAKING : बिहार, पश्चिम बंगाल समेत 9 राज्यों के राज्यपाल बदले, जानें पूरी डिटेल्स
NEWS DESK : बिहार में बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के नए राज्यपालों और उप राज्यपालों की नियुक्ति और तबादले की घोषणा की है.
केंद्र सरकार द्वारा देश के9राज्यों में राज्यपाल और लेफ्टिनेंट गवर्नर नियुक्त किए गए हैं. बिहार में आरिफ मोहम्मद खां की जगह अब लेफ्टिनेंट सैयद अता हसनैन नए राज्यपाल होंगे.दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को लद्दाख का लेफ्टिनेंट गवर्नर बनाया गया है. वहीं तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का लेफ्टिनेंट गवर्नर बनाया गया. इसके अलावा तमिलनाडु के गवर्नर आर.एन. रवि को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल बनाया गया है. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने इस्तीफा दिया था.यह बदलाव तब किया गया है जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं और प्रदेश में बीजेपी खेमे से नए मुख्यमंत्री शपथ लेंगे.राजनीतिक विश्लेषकों की नजर में इस बदलाव के पीछे कई मायने हैं.
अब एक नजर जान लेते हैं कहां-कहां के राज्यपाल बदले गए?
दिल्ली-पूर्व भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का नया उप-राज्यपाल नियुक्त किया गया है.
लद्दाख-दिल्ली के वर्तमान उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को अब लद्दाख का उप राज्यपाल बनाया गया है.
पश्चिम बंगाल –तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि को पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है. उन्होंने सीवी आनंद बोस की जगह ली है, जिन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.
तेलंगाना-हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को अब तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.
महाराष्ट्र- तेलंगाना के वर्तमान राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है.
बिहार-लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है.
तमिलनाडु-केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है.
हिमाचल प्रदेश-लद्दाख के वर्तमान उप राज्यपाल कविंदर गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.
नागालैंड-नंद किशोर यादव को नागालैंड का नया राज्यपाल बनाया गया है.





