'झारखंड जगुआर' के 18 साल : झारखंड जगुआर परिसर में मना स्थापना दिवस,DGP, IG समेत कई बड़े अधिकारी हुए शामिल

Edited By:  |
jharkhand jaguwar k 18 saal jharkhand jaguwar k 18 saal

रांची:झारखंड में नक्सलियों के बीच खौफ पैदा करने के लिए गठित विशेष बल'झारखंड जगुआर'ने आज स्थापना के 18 वर्ष पूरा कर लिए हैं. 19 फरवरी 2008 को अस्तित्व में आए 'झारखंड जगुआर' ने नक्सलियों के गढ़ में घुसकर अपने हौसलों से नक्सलियों का सफाया किया है. डीजीपी सहित अन्य वरीय पुलिस अधिकारियों के सानिध्य में 'जगुआ' ने अपना 18 वां स्थापना दिवस बेहद भव्य तरीके से मनाया.स्थापना दिवस पर टेंडर ग्राम स्थित झारखंड जगुआर परिसर में डीजीपी तदाशा मिश्रा, आईजी प्रभात कुमार, आईजी अनूप बिरथरे, डीआईजी इंद्रजीत महथा समेत कई वरीय अधिकारी शामिल हुए.

झारखंड जगुआर के स्थापना दिवस के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल डीजीपी तदाशा मिश्रा ने जगुआर मुख्यालय में अस्पताल खोलने की घोषणा की. डीजीपी ने कहा कि आईजी झारखंड जगुआर अनूप बिरथरे ने जगुआर कैंपस में एक अस्पताल होना अनिवार्य बताया था. इतने बड़े कैंपस में डॉक्टरों की टीम का होना बेहद आवश्यक है. इसलिए जल्द ही 10 बेड का एक अस्पताल झारखंड जगुआर कैंपस में शुरू किया जाएगा, जिसमें डॉक्टरों की टीम के साथ-साथ चिकित्सा की सभी व्यवस्था रहेगी.