जेडीयू नेता का RCP पर बड़ा आरोप : कहा पूर्व केंद्रीय मंत्री ने खरीदी 70 बीघा जमीन, जानें पूरा मामला


नालन्दा : खबर है सत्ता के गलियारे से जहां जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहा है।जबसे वह राज्यसभा के टिकट से वंचित हुए हैं तब से लगातार पार्टी में वो हाशिये पर जा रहे हैं।
दरअसल रहुई प्रखंड के जेडीयू अध्यक्ष राकेश कुमार उर्फ राकेश मुखिया ने जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा था कि नालंदा जिले के अस्थामा ब्लॉक में 40 बीघा इस्लामपुर ब्लॉक में 30 बीघा तथा राजगीर और बिहार ब्लॉक में भी इनके नाम या इनके परिवार के नाम पर जमीन वर्ष 2010 से 2022 के बीच खरीदी गई है जो कि मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस के विपरीत है और तो और इन्होंने इन सभी संपत्तियों का जिक्र 2016 के राज्यसभा चुनाव के वक्त भी अपने हलफनामे में दायर नहीं किया था।
आगे उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कई बार देना चाहे लेकिन आरसीपी सिंह के आगे पीछे रहने वाले लोग मिलने नहीं देते थे और इन के डर से हम लोग हिम्मत भी नहीं जुटा पाते थे । वहीँ अब मामला सामने आने के बाद सियासी गलियारे में हलचल है।