गोली मारकर हत्या : भोजपुर के जगजीवन स्टेशन के पास अपराधियों ने दो युवक को मारी गोली

Edited By:  |
Reported By:
jagjivan station per apradhio ne do ko mari goli jagjivan station per apradhio ne do ko mari goli

भोजपुर- जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जगजीवन हाल्ट के समीप मंगलवार की देर शाम हथियारबंद बदमाशों ने दो लोगों को गोली मार दी। इसमें एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।घटना को लेकर अफरा-तफरी मची रही। घटना का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी अंतर्गत चौकीपुर गांव निवासी सोनू पासवान है। जबकि जख्मी उसी गांव का अनिल चौधरी है। दोनों पेशे से वाहन चालक हैं। जख्मी अनिल चौधरी ने बताया कि वह दोनो बीती देर शाम जब जगजीवन हाल्ट पर टहल रहे थे।तभी चार की संख्या में हथियारबंद अपराधी वहां आ धमके और सोनू पासवान पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान उसे दो गोली लग गई। जब वे विरोध करने लगे, तो हथियारबंद अपराधियों ने उसे भी गोली मार दी। जिससे दोनो जख्मी हो गए।आनन-फानन में दोनो को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया जा रहा था। तभी सोनू पासवान ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बावजूद इसके परिजन दोनों को सदर अस्पताल ले आये, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि जख्मी अनिल चौधरी को प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया था।हालांकि परिजन उसे शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल ले गए। जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।

हथियारबंद अपराधियों ने दोनों को गोली क्यों मारी? इसका कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है। दूसरी ओर अनिल चौधरी ने विक्रम नामक युवक सहित चार लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। हादसे के बाद मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं घटना से आक्रोशित लोगों ने आरा बक्सर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है और आगजनी कर प्रदर्शन कर रहे हैं


Copy