Weather Alert : बिहार के इन जिलों में आज होगी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट, वज्रपात की भी आशंका

Edited By:  |
 It will rain in these districts of Bihar today  It will rain in these districts of Bihar today

Weather Alert :बिहार के लिए मौसम विभाग ने एकबार फिर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो अगले कुछ घंटों में बिहार के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी लिहाजा लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

मौसम विभाग के मुताबिक सीतामढ़ी, शिवहर और मधुबनी में आज बारिश होने की पूरी संभावना है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने वज्रपात की भी आशंका जतायी है। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में उत्तर-पश्चिमी और पश्चिमी हवा का प्रवाह जारी है। जिस वजह से तापमान लगातार बढ़ रहा है। हालांकि, दक्षिण बिहार के कुछ हिस्सों में 7 और 8 अप्रैल को बारिश की संभावना बन रही है। बादल छाए रहने के आसार हैं। इससे उन जिलों में तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।

इधर, बिहार में तेजी से मौसम बदल रहा है। कभी बारिश तो कभी लू के थपेड़ों से लोग परेशान हैं। पूरा बिहार अभी भीषण गर्मी की चपेट में है। शुक्रवार को बक्सर समेत कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार चला गया है। बक्सर में तापमान 42 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने प्रदेश के 24 जिलों में आज भी हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया है। पटना समेत कई जिलों में 10 अप्रैल से लू चलने की संभावना है।


Copy