Nitish Kumar on Independence Day : स्वतंत्रता दिवस पर CM नीतीश ने की ये 10 बड़ी घोषणाएं, जानिए क्या है खास

Edited By:  |
INDEPENDENCE DAY PER BIHAR KE CM NITISH KUMAR KA 10 BADA ELAN INDEPENDENCE DAY PER BIHAR KE CM NITISH KUMAR KA 10 BADA ELAN

Nitish Kumar on Independence Day :बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में झंडोत्तोलन करने के बाद कई बड़ी घोषणाएं की और कहा कि हम काम करने में ही विश्वास करते हैं और आगे भी काम करते रहेंगे। इसके साथ ही सीएम नीतीश ने 10 प्रमुख घोषणाएं भी की।



10 लाख सरकरी नौकरी देने का वादा

चुनावी वर्ष में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संकल्प लिया और प्रदेशवासियों से कहा कि 10 लाख लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी अगले साल तक उपलब्ध हो जाएंगे।

नियोजित शिक्षकों को दिलाया भरोसा

वहीं, शिक्षकों के मुद्दे पर नीतीश कुमार ने दो टूक कहा कि शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियोजित शिक्षकों के संबंध में फैसला लिया जाएगा और उन्हें सरकार से जोड़ने पर अंतिम फैसला होगा। अभी इस मसले पर विचार-विमर्श भी चल रहा है।


शिक्षा पर सीएम नीतीश का जोर

गांधी मैदान में झंडोत्तोलन करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षकों से कहा कि वे मन लगाकर बच्चों को पढ़ाएं। जो टीचर मन लगाकर बच्चों को पढ़ाएगा, उनके लिए भविष्य में भी बेहतर अवसर उपलब्ध रहेंगे। वहीं, स्कूलों से लापता रहने वाले शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आगे की राह भी उनके लिए मुश्किल हो जाएगी। स्कूलों में शैक्षणिक माहौल बनाने और उनकी आधारभूत संरचना के लिए हर स्तर पर काम होगा।

इन अस्पतालों का होगा विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में अबतक 3.62 लाख नये पद का सृजन किया गया है। इनपर नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारंभ की जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि PMCH, DMCH के अलावा NMCH, SKMCH, ANMCH का भी विस्तार किया जाएगा। ये भी 2500-2500 बेड के अस्पताल होंगे। इससे राज्य के मरीजों को इलाज में सहूलियत मिलेगी।

सहरसा को दी बड़ी सौगात

सहरसा में मेडिकल कॉलेज भी खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ सभी प्रमंडलीय मुख्यालय में मेडिकल कॉलेज का लक्ष्य पूरा हो जाएगा। भविष्य में हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने का सरकार का लक्ष्य है। वर्तमान में 11 मेडिकल कॉलेज हैं। अभी 13 मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो रहा है।

किसानों के लिए भी बड़ी घोषणा

इसके साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए भी बड़ी घोषणा की और कहा कि कम बारिश से जूझ रहे बिहार के किसानों को आकस्मिक खेती के लिए नि:शुल्क बीज मिलेंगे। जिन जिलों में कम बारिश हुई है, वहां डीज़ल अनुदान की राशि मिलेगी। प्रदेश में किसानों को 16 घंटे बिजली की आपूर्ति देने का भी आदेश दिया गया है।

धार्मिक स्थलों की होगी सुरक्षा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा की भी घोषणा की और कहा कि मंदिरों की चहारदीवारी के निर्माण को लेकर 60 साल से अधिक पुराना मंदिर होने की बाध्यता को खत्म कर दिया गया है। अब 60 साल से कम पुराने मंदिरों की भी चहारदीवारी होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर कब्रिस्तानों की भी घेराबंदी की गई है।

जीविकोपार्जन के लिए अब दो लाख की मदद

इसके साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कृषि रोड मैप का जिक्र करते हुए कहा कि तीन कृषि रोडमैप के बाद प्रदेश में किसानों की स्थिति काफी सुधरी है। धान, गेहूं, मक्के का उत्पादन दोगुना हुआ। दूध, अंडा, मछली, मांस का उत्पादन भी काफी बढ़ा है। मछली का उत्पादन भी तीन गुणा बढ़ा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इथेनॉल का उत्पादन बढ़ाए जाने से मक्का किसानों को लाभ हो रहा है। सतत जीविकोपार्जन के लिए अब दो लाख की मदद मिलेगी।

जातीय गणना के बाद बनेंगी योजनाएं

वहीं, मुख्यमंत्री ने जातीय गणना को लेकर कहा कि गिनती का काम लगभग तक पूरा हो चुका है। इसमें आर्थिक स्थिति का भी जायजा लिया गया है। जिनकी माली हालत खराब होगी, उनकी स्थिति में सुधार करने के लिए भी प्रयास होंगे। इसी मकसद से अपने खर्च पर बिहार सरकार ने ये काम कराया है ताकि लोगों की सही स्थिति का आकलन हो सके और उसके मुताबिक ही योजनाएं बनायी जा सकें।

विकसित बिहार बनाने का संकल्प

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की बात का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलने पर हम और तरक्की करते लेकिन सीमित संसाधनों के बाद भी हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। विकास की गति को बनाए रखना है ताकि हम आगे बढ़ सकें।


Copy