बिहार RERA को मिला नया अध्यक्ष : आईएएस विवेक सिंह ने संभाला बिहार ‘रेरा’ के अध्यक्ष का पदभार, वीआरएस लेने के बाद नीतीश सरकार ने दी नई जिम्मेवारी

Edited By:  |
 IAS Vivek Singh took over as Chairman of Bihar 'RERA', after taking VRS, Nitish government gave him new responsibility.  IAS Vivek Singh took over as Chairman of Bihar 'RERA', after taking VRS, Nitish government gave him new responsibility.

Desk: बिहार RERA (Bihar RERA) को आखिरकार नया अध्यक्ष मिल ही गया। नीतीश सरकार (Nitish Kumar) ने वीआरएस (VRS) ले चुके आईएएस विवेक कुमार सिंह (Vivek Kumar Singh) को रेरा का नया अध्यक्ष बनाया है। इसको नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई। रेरा में नवीन वर्मा (Navin Verma) की जगह विवेक सिंह (Vivek Singh) ने लिया है।

सरकार की ओर से अधिसूचना जारी करते ही विवेक कुमार सिंह ने पटना स्थित रेरा कार्यालय जाकर पदभार ग्रहण कर लिया। कार्यालय में रेरा के सदस्य नूपुर बनर्जी और एसडी झा ने नये अध्यक्ष का स्वागत किया।

विवेक कुमार सिंह की नियुक्ति योगदान की तारीख से5वर्षों की अधिकतम अवधि या65वर्ष की उम्र,दोनों में जो पहले हो,के लिए अनुमान्य होगी। वीआरएस की औपचारिकता पूरी करने के बाद उन्होंने रेरा के अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया। विवेक कुमार सिंह का रिटायरमेंट जुलाई2024में है। इसी नाते उन्होंने वीआरएस लिया है।

बता दें कि2016में केंद्र द्वारा रियल एस्टेट कानून के मॉडल संस्करण को अधिसूचित करने के बाद,बिहार सरकार अपने स्वयं के कानून के साथ उसी वर्ष28अप्रैल को बिहार रियल एस्टेट (विनियमन और विकास) नियम, 2017को अधिसूचित किया।जिसका उद्देश्य घर की सुरक्षा करना, खरीदारों के हितों और अचल संपत्ति क्षेत्र को विनियमित करना है।


Copy