कैदी ने निगल ली दवा की सीसी : बिगड़ी तबीयत तो लगा गिड़गिड़ाने, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

Edited By:  |
Reported By:
gopalganj me ek kaidi ne nigal liya dawa ki sisi gopalganj me ek kaidi ne nigal liya dawa ki sisi

गोपालगंज : बड़ी खबर आ रही है गोपालगंज से जहां एक कैदी का हैरतअंगेज कारनामा सामने आया है। दरअसल आर्म्स एक्ट में जेल में बंद एक कैदी इंजेक्शन की शीशी को ही निगल गया। जैसे ही मामले की जानकारी जेल प्रशासन को लगी तो पूरे महकमे में ही हड़कंप मच गया। वहीँ आननफानन में कैदी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामला गोपालगंज मंडल कारा का बताया जा रहा है जहां आर्म्स एक्ट में जेल में बंद कैदी ने इंजेक्शन वाली शीशी को निगलकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। कैदी को जब पेट मे भयंकर दर्द हुआ तो जेल प्रशासन उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कैदी का नाम दीपक चौहान बताया जा रहा है। यह बरौली थाना क्षेत्र के पिपरहिया गांव निवासी ओमप्रकाश चौहान का पुत्र का है।

जानकारी मिल रही है कि आर्म्स एक्ट के मामले में दिसंबर-2022 में बरौली थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। विचाराधीन कैदी ने कैदी वार्ड में रखी गयी इंजेक्शन की दो शीशी को ही निगल लिया। जिसके बाद उसके पेट मे भयंकर दर्द होने लगा। मामले की जानकारी जेल प्रशासन को लगी तो पूरे महकमे में ही हड़कंप मच गया। वहीँ आननफानन में कैदी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूछताछ के दौरान कैदी ने बताया कि पुलिस ने उसे झूठे मुकदमे में जेल भेज दिया है।इसलिए वह आत्महत्या करने का कोशिश किया है।डॉक्टरों ने जब कैदी की एक्सरे कराई तो दवा की दो दो शीशी एक्सरे में दिखी जिसके बाद मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया और बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच के लिए रेफर कर दिया गया है।

इधर सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ जीएस सिद्दीकी ने बताया कि कैदी का एक्सरे हुआ तो पता चला कि उसके पेट में एक नहीं बल्कि दो-दो दवा की बोतल दिखाई दी है। जिसके बाद पटना रेफर किया गया है। वहीँ कैदी के पेट में इंजेक्शन की दवा वाली शीशी मिलने से जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।आखिर जेल के अंदर कैदी वार्ड तक इंजेक्शन की शीशी कैसे पहुंची। यह अपने आप में बड़ा सवाल है।


Copy