

शनिवार, 26 सितंबर 2026
Liveगोपालगंज : बड़ी खबर बिहार के गोपालगंज है जहां पुलिस ने लोकसभा चुनाव से पहले बड़ी घटना को अंजाम देने पहुंचे सीवान के 5 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये अपराधियों के पास से तीन देसी कट्टा, पांच कारतूस, लूट की बाइक और दो मोबाइल जब्त किया है. मीरगंज थाने की पुलिस ने जिगना ढाला के पास ये कार्रवाई की है.मामले में एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि सीवान के सभी अपराधी गोपालगंज के मीरगंज शहर में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने पहुंचे थे. पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए सभी 5 बदमाशों को पकड़ा है. गिरफ्तार किये गये अपराधियों की पहचान सीवान जिले के सियाड़ी मठिया निवासी मिथिलेश कुमार यादव, महुआरी का संदेश कुमार, विशाल कुमार, सचिन कुमार और श्रवण कुमार के रूप में किया गया है. पुलिस इनके आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है.
GOPALGANJ : भारतीय जनता पार्टी का आज 45वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर बीजेपी नेताओं के साथ-साथ कार्यकर्ताओं में भी गजब का उत्साह दिख रहा है। गोपालगंज में भी बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ स्थापना दिवस मनाया।बीजेपी का 45वां स्थापना दिवस आजस्थापना दिवस के मौके पर जिला कार्यालय पर झंडोत्तोलन किया गया। इस मौके पर जनसंघ के डॉ. श्याम जी प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय के तैलीय चित्र पर बीजेपी MLC राजीव कुमार, जिलाध्यक्ष संदीप कुमार समेत तमाम कार्यकर्ताओं ने पुष्प चढ़ाकर माल्यार्पण किया। इस मौके पर पार्टी के दायित्वों पर चलने का संकल्प भी दिलाया गया। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अगस्त 1980 को हुई थी। जनसंघ से निकली बीजेपी आज दुनिया की लोकप्रिय पार्टियों में शुमार है। बीजेपी के स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में मौजूद पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं।पीएम मोदी ने उन सभी महिलाओं और पुरुषों की कड़ी मेहनत, संघर्ष और बलिदान को भी श्रद्धाभाव के साथ याद किया, जिन्होंने सालों तक पार्टी के निर्माण में अहम भूमिका निभाई। पीएम मोदी ने कहा कि वह आज विश्वास के साथ कह सकते हैं कि बीजेपी देश की पसंदीदा पार्टी है, जिसने हमेशा 'नेशन फर्स्ट' को जहन में रखकर काम किया है।
GOPALGANJ : लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही सियासी पार्टियों द्वारा प्रत्याशियों के बीच सिंबल का वितरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में जेडीयू सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार सुमन को आज सीएम नीतीश कुमार ने सिंबल दे दिया है।आपको बता दें कि डॉ. आलोक कुमार सुमन एनडीए के दूसरी बार उम्मीदवार बने हैं। गोपालगंज में सुरक्षित लोकसभा सीट पर छठे चरण में चुनाव होना है और 25 मई को यहां मतदान होना है। वहीं, दूसरी तरफ महागठबंधन की ओर से वीआईपी के खाते में गोपालगंज की सीट गई है लेकिन अब तक वीआईपी ने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। गरीबी में गुजरा बचपनगौरतलब है कि लोकसभा में सर्वाधिक उपस्थिति वाले एक सफल सांसद के रूप में जाने जाते हैं लेकिन उनका बचपन गरीबी में कैसे गुजरा और डॉक्टरी से राजनीतिक सफर कैसे शुरू हुआ, ये कम ही लोग जानते हैं। गोपालगंज के एक छोटे से गांव जादोपुर दुखहरण में जन्मे डॉ आलोक कुमार सुमन का बचपन बेहद गरीबी में बीता है। डॉ आलोक कुमार सुमन के पिता जय श्रीराम एक ट्रक ड्राइवर थे और उनकी माता पतिया देवी गृहिणी। 60 के दशक में जन्मे डॉ. आलोक कुमार सुमन के घर में खाने के लाले थे। पहनने को फ़टे-पुराने कपड़े थे तो पढ़ने के लिए कॉपी-किताब तक नहीं थे। हालांकि वे पढ़ने में होनहार थे लिहााजा अपनी मेहनत के बलबूते उन्होंने छोटे से गांव से निकलकर संसद तक का सफर तय किया। क्या तोड़ पाएंगे गोपालगंज का मिथक? गोपालगंज संसदीय सीट के अंतर्गत छह विधानसभा सीटें आती है. इनमें गोपालगंज, कुचायकोट, भोरे, हथुआ, बरौली और बैकुंठपुर विधानसभा शामिल है. उत्तर प्रदेश के देवरिया और कुशीनगर जिला से सटा गोपालगंज गंडक नदी के किनारे बसा है. यहां की पूरी व्यवस्था खेती पर आधारित है. डॉ आलोक कुमार सुमन का परिवार मेडिकल लाइन में है. उनके छोटे भाई स्वास्थ्य विभाग में मेडिकल अफसर हैं और दो बेटे दिल्ली के राम मनोहर लोहिया में सेवा दे रहें हैं. विदित है कि गोपालगंज लोकसभा क्षेत्र का एक मिथक है। 1973 में सारण से अलग होकर जिला बना। साल 1980 के बाद यहां दोबारा कोई सांसद नहीं बना लिहाजा ये सवाल उठ रहा है कि डॉ. आलोक कुमार सुमन क्या इस मिथक को तोड़ पाएंगे।
GOPALGANJ : गोपालगंज पुलिस ने ATM कार्ड की हेराफेरी करके खाते से रकम उड़ाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. यह गिरोह दिल्ली और पश्चिम चंपारण के साथ गोपालगंज में सक्रिय था. पुलिस ने इनके पास से विभिन्न बैंकों के 88 एटीएम कार्ड और एक कार को जब्त किया है.पुलिस कस्टडी में चेहरे पर काले नकाब लगाकर खड़े ये तीनों शख्स अंतर्राज्यीय गिरोह के साइबर अपराधी हैं, जो एटीएम मशीन में लोगों की मदद करने के बहाने पलक झपकते ही एटीएम कार्ड बदल लेते हैं और खाते से रकम उड़ा लेते हैं लेकिन इस बार इनकी चालाकी काम नहीं आयी. हथुआ थाने की पुलिस ने बउरहवा शिव मंदिर के पास पहुंचे कार सवार तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक अन्य भागने में कामयाब हो गया.गिरफ्तार साइबर अपराधियों की पहचान पूर्वी चंपारण के केसरिया थाना क्षेत्र के चांद परसा निवासी सुनील साहनी, दीपक कुमार और गोपालगंज के मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया निवासी राकेश कुमार के रूप में की गई है. पुलिस ने उनके पास से विभिन्न बैंकों के 88 एटीएम कार्ड, एक कर और दो मोबाइल को जब्त किया है. साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है. वहीं, इस कार्रवाई के बाद पुलिस उम्मीद जता रही है कि जिले में साइबर अपराध की घटनाओं में कमी आएगी.
GOPALGANJ : गोपालगंज में 10 साल के छात्र की चाकू से गला रेतकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने महज 5 घंटे के अंदर ही आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है।हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि कल शाम आपसी रंजिश में विजय कुमार की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गयी थी.मामले में चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध करते हुए किशोर न्यायालय में प्रस्तुत किया है.वहीं, इस घटना का खुलासा भी पुलिस ने करने का दावा किया है.बता दें कि उचकागांव थाना क्षेत्र के जगरनाथा गांव की कल कक्षा चौथी के छात्र विजय कुमार की चाकू से गला लेकर हत्या कर दी गई थी.
GOPALGANJ : बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां चुनाव आयोग की फ्लाइंग स्क्वॉयड टीम ने वाहन जांच के दौरान एक बाइक से 20 लाख रुपये कैश जब्त किया है. जब्त किए गये सभी 500 रुपये के नोटों के बंडल है. 500 रुपये के नोटों का बंडल जब्तबताया जा रहा है कि गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र से ये कैश सीवान ले जाया जा रहा था, तभी मीरगंज थाना क्षेत्र के सवरेजी मोड़ के पास पुलिस और STF की टीम ने बड़ी कार्रवाई की और 500 रुपये के नोटों के बंडल को जब्त किया। इस कार्रवाई के बाद बाइक सवार युवक को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में जुटी पुलिसफिलहाल अबतक पुलिस और चुनाव आयोग की टीम द्वारा पूछताछ में कैश के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका है। बताया जा रहा है कि बिना नंबर प्लेट की बाइक से डिक्की में 20 लाख रुपये रखकर नोटों का बंडल सीवान ले जाया जा रहा था। पैसे का इस्तेमाल चुनाव में करना था या फिर किसी बिजनेस में, इस बारे में अबतक खुलासा नहीं हो सका है।
गोपालगंज : बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है. चुनाव आयोग की फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने वाहन जांच के दौरान बाइक से 20 लाख रुपए कैश जब्त की है. बरामद सभी रुपये 500 नोटों के बंडल हैं. भोरे थाना क्षेत्र से यह कैश सीवान जा रही थी. मीरगंज थाना क्षेत्र के सवरेजी मोड़ के पास पुलिस और एफएसटी टीम ने कार्रवाई की है.बताया जा रहा है कि पुलिस और चुनाव आयोग की टीम ने 20 लाख नगद राशि बरामद करने के बाद मोटरसाइकिल सवार युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस और चुनाव आयोग की टीम की पूछताछ में कैश के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका है.कहा जा रहा है कि बिना नंबर प्लेट की बाइक से डिक्की में 20 लाख रुपए रखकर सीवान ले जाया जा रहा था. पैसे का इस्तेमाल चुनाव में करना था या फिर किसी बिजनेस का है, इसके बारे में खुलासा नहीं हो सका है.
GOPALGANJ : गोपालगंज पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली की चोरी कर नेपाल में खपानेवाले शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी के पास से चोरी किये गये ट्रैक्टर-ट्रॉली को बरामद किया गया है. हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि भोरे थाना क्षेत्र के हुस्सेपुर से 1 अप्रैल को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चोरी कर ली गयी थी.पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू की तो ट्रैक्टर-ट्रॉली पूर्वी चंपारण जिला में नेपाल सीमा के पास से बरामद किया गया. पुलिस ने इस मामले में पूर्वी चंपारण के आदापुर थाना क्षेत्र के खुर्द गम्हरिया गांव निवासी उपेंद्र महतो को गिरफ्तार कर लिया है.वहीं, 24 घंटे के अंदर चोरी कांड का खुलासा किया है. एसडीपीओ ने बताया कि इलाके में चोरी किए गए वाहनों को नेपाल में ले जाकर बेचा जाता था. गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है. वहीं, ट्रैक्टर ट्रॉली के मालिक ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार जताया है.
GOPALGANJ : बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां शॉर्ट सर्किट से गोपालगंज की दलित बस्ती में भीषण आग लग गयी है. अगलगी की इस घटना में दो बच्चों की झुलसकर मौत हो गई है, जबकि बचाने के दौरान एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. ये दर्दनाक घटना गोपालगंज के मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव की है, जहां भीषण अगलगी में झुलसकर दो बच्चों की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान बृजेश महतो की 5 साल की बेटी ईशानी कुमारी और 3 साल का बेटा कुलदीप कुमार के रूप में की गई है.वहीं, इस हादसे में बुरी तरह झुलसे बिसरी महतो को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया है. वहीं, डीएम मकसूद आलम ने मृतकों के परिवार को तत्काल राहत सामग्री पहुंचाने और सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाओं को मुहैया करने का निर्देश दिया है.
गोपालगंज : जिले में शराब माफियाओं पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. इसी कड़ी में पुलिस ने उचकागांव थाना क्षेत्र के राजापुर गांव से हथियार के साथ कुख्यात शराब माफिया मुकुल यादव को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये आरोपी के पास से देसी कट्टा और 4 जिंदा कारतूस जब्त किया गया है. मामले में हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने कि बताया पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि राजापुर गांव में भगवन टोला निवासी कुख्यात शराब माफिया मुकुल यादव पहुंचा है. हथियार के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है.उचकागांव थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर के नेतृत्व में टीम गठित कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार शराब माफिया पर 7 आपराधिक मामले विभिन्न स्थानों में दर्ज है.
GOPALGANJ : गोपालगंज पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जिला पुलिस ने होली में खपाने के लिए यूपी से मंगायी गयी करोड़ों की शराब को जब्त करते हुए 13 शराब माफियाओं को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें लाइनर और तस्कर भी शामिल हैं। इनमें यूपी के 5, मोतिहारी के 2, सीवान, छपरा और गोपालगंज के 2-2 माफिया शामिल हैं।इस पूरे मामले पर जिले के पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात ने बताया कि सदर एसडीपीओ प्रांजल के नेतृत्व में गठित SIT ने यूपी-बिहार के बलथरी चेकपोस्ट पर 11 हजार लीटर स्प्रिट से भरे ट्रक को जब्त किया था, जिससे तकरीबन एक लाख लीटर शराब बनाकर सारण और आसपास के जिलों में खपाना था। एसपी ने कहा कि शराबबंदी कानून के बाद यह अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। इस पूरे नेटवर्क का खुलासा करते हुए एसपी ने गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की है।
GOPALGANJ : गोपालगंज पुलिस को एकबार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। जिला पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का बड़ा खुलासा किया है और 6 कुख्यातों को धर-दबोचा है और पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गयी है।गिरफ्तार अपराधियों के पास से चोरी की 7 बाइक, एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, मास्टर चाबी, गाड़ी का लॉक तोड़ने वाला औजार और शटर काटने वाले औजार के अलावा 5 मोबाइल बरामद किया है। इन सभी अपराधियों के गिरफ्तारी मीरगंज थाने की पुलिस ने की है।इस पूरे मामले पर एसपी स्वर्ण प्रभात ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बाइक चोर गिरोह का खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में हथुआ थाना क्षेत्र के सोहागपुर गांव का रहने वाला विश्वास रावत, आकाश कुमार, इबादत हुसैन, शशि कुमार, राहुल कुमार और राहुल कुमार पटेल पर पहले से ही कई मामले दर्ज हैं।एसपी ने कहा कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है और पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। इस ग्रुप में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
GOPALGANJ : गोपालगंज में पूर्व बीडीसी के पति को डांसर के साथ स्टेज पर डांस करना महंगा पड़ गया. अब उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया गया है. दरअसल, पूरा मामला यह है कि पूर्व बीडीसी पति अवधेश कुशवाहा अपने हाथ में शराब की बोतल लेकर स्टेज पर चढ़ गए और वहां डांसर के साथ डांस करने लगे लेकिन नेताजी यह भूल गए कि बिहार में शराबबंदी है और वे खुलेआम शराब का सेवन कर रहे थे.ये पूरा मामला गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र के डूमर नरेंद्र पंचायत के कवलरहा गांव का है. जानकारी के मुताबिक कवलराहा गांव में बीते 13 मार्च को बारात आयी थी. बारात मालिक द्वारा बारातियों के स्वागत के लिए यहां पर आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था. इसी आर्केस्ट्रा के दौरान डूमर नरेंद्र पंचायत की बीडीसी रही प्रभावती देवी के पति अवधेश कुशवाहा अपने हाथ में शराब की बोतल लेकर स्टेज पर चढ़ गए. आर्केस्ट्रा में 'नशा शराब में होती तो नाचती बोतल' बॉलीवुड का गाना चल रहा था. शराबी फिल्म के इस गाने पर नेताजी सरेआम शराब का सेवन करते हुए डांस करने लगे. डांसर के लटके-झटके के साथ नेताजी नशे में इस कदर झूमने लगे कि लोगों ने उनका वीडियो बना लिया. देखते ही देखते नेता जी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.वहीं, इस वायरल वीडियो को गोपालगंज पुलिस ने संज्ञान लिया तो हरकत में आयी और भोरे पुलिस ने अवधेश कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें पूछताछ के लिए थाना लेकर आयी. अब जब पुलिस शराब की बोतल को लेकर उनसे पूछताछ करने लगी, तब नेता जी का नशा फटा. अब नेता जी सलाखों के पीछे है.वहीं, हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि वीडियो को देखने पर भोरे पुलिस द्वारा कार्रवाई की गयी है और जो भी इस तरह से करता है तो उचित कार्रवाई होगी .
GOPALGANJ : गोपालगंज पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने नीलिमा ज्वेलर्स में डकैती की योजना बना रहे 4 अंतर्राज्यीय लुटेरों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पास से कई हथियार भी बरामद किए हैं। पास से कई हथियार बरामदगुप्त सूचना के आधार पर गोपालगंज की थावे पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में गिरफ्तार सभी 4 अंतर्राज्यीय लुटेरों के पास से 1 देसी पिस्टल, 9 जिंदा कारतूस, एक पिस्टल मैगजीन, एक चोरी की कार और 3 मोबाइल बरामद किया गया है। पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिसगोपालगंज की थावे पुलिस ने थावे मंदिर ड्रॉप गेट के पास ये बड़ी कार्रवाई की है। इस बात की जानकारी जिले के पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात ने दी है। फिलहाल पुलिस सभी से सख्ती से पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गयी है।
GOPALGANJ : बिहार में एकबार फिर सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जब घर में छापा मारा और कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा देखकर पुलिसकर्मियों की आंखें शर्म से झुक गयीं। इसके साथ ही मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गये हैं। सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासासेक्स रैकेट के इस बड़े खुलासे में गोपालगंज पुलिस ने तीन महिलाओं के साथ तीन पुरुष को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाने की पुलिस और नारायणी टीम ने संयुक्त रूप से शहर के साधु चौक के पास स्थित एक घर में बड़ी कार्रवाई की है। पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिससेक्स रैकेट के खुलासे के बाद इलाके के लोग हैरान हो गये। वहीं, पुलिस सभी को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क को खंगालने की कोशिश में जुट गयी है।
Gopalganj:-प्रेम-प्रसंग में शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने प्रेमिका को रास्ते से हटाने के लिए बड़ी साजिश रची.इसका खुलासा गोपालगंज पुलिस ने किया है.4 फरवरी को हुई इस हत्याकांड में शामिल 3 अपराधियों को देशी कट्टा 2 जिंदा कारतुस, मोबाईल, व स्कार्पियो के साथ गिरफ्तार कर लिया है .बताते चलें कि बीते 4 फरवरी को जिले के महमदपुर थाना क्षेत्र से युवती का शव बरामद किया गया था युवती की निर्मम हत्या की गई थी घटना के उद्भेदन के लिए एसपी ने एसआईटी का गठन किया था पूरे मामले पर गोपालगंज एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि युवती का शव बरामद किया गया था.इस मामले की एसआईटी जांच कर रही थी जिसने घटना में शामिल 3 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है.इनके पास से देशी कट्टा,कारतुस,खोखा,मोबाईल भी बरामद किया है. गिरफ्तार गुलशन यादव के बड़े भाई का युवती से प्रेम संबंध था शादी का दबाव बना रही थी जिसके बाद हत्या की साजिश रची व घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी.शव को गेहूं के खेत में फेंक दिया हत्या में शामिल 3 स्थानीय है और 2 यूपी के जौनपुर के रहनेवाले है जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है .
Goplaganj:-खबर बिहार के गोपालगंज से हैं जहां आरोपियों को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर अपराधियों ने ही फायरिंग कर दी.गनीमत रही कि यह गोली किसी भी पुलिसकर्मी को नहीं लगी.वहीं जबतक पुलिस ने मोर्चा संभाला तबतक अपराधी फरार हो गये.मिली जानकारी के अनुसार सीएसपी लूट कांड में शामिल अपराधियों को पकड़ने के लिए एसटीएफ की टीम भोरे थाना के छठियाव अमही गांव गयी हुई थी,पुलिस को आते देख अपराधियों ने फायरिंग कर दी.इससे पुलिस को पीछे हटना पड़ा.वहीं मौके का फायदा उठाते हुए अपराधी फरार हो गये.वहीं भागने की हड़बड़ी में अपराधी अपना पल्सर बाइक,एक देशी पिस्टल व सात जिंदा कारतूस वहीं छोड़ गये.पुलिस ने इन बाइक,पिस्टल और कारतूस के बरामद कर लिया है और अपराधियों की धड़-पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है.
GOPALGANJ:-बड़ी खबर गोपालगंज से है,यहां की पुलिस ने लूट की बड़ी घटना को नाकाम किया है और हथियार के साथ अपराधियों को गिरफ्तार किया है. मीरगंज थाने की पुलिस ने बताया कि बरई पट्टी स्थित ग्रामीण बैंक की शाखा को लूटने की योजना बनाने के दौरान अंतर जिला गिरोह के तीन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है.ये तीनों अपराधी सीवान जिले के रहनेवाले हैं. इन अपराधियों के पास से दो देसी पिस्टल और 18 गोली के साथ एक बाइक और मोबाइल बरामद किया गया है.एसपी स्वर्ण प्रभात में बताया कि पुलिस को इनपुट मिला कि अंतर जिला गिरोह के कुछ अपराधी मीरगंज के सीमावर्ती क्षेत्र में अपराध की घटना को अंजाम देने के लिए योजना बना रहे हैं.खुफिया इनपुट के आधार पर हथुआ एसडीपीओ अनुराग कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया.इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की.पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना के बाद इलाके की घेराबंदी कर तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के बाद उनकी पहचान सीवान जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जियाय गांव निवासी रोहित कुमार उर्फ अभिषेक कुमार, जीबी नगर थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी रितिक कुमार और दरौंधा थाना क्षेत्र के सवान निवासी आदित्य कुमार के रूप में किया गया है.एसपी ने कहा कि गिरफ्तार तीनों अपराधियों पर कई अपराधिक मामले दर्ज है.
GOPALGANJ:-खबर गोपालगंज से हैं जहां एक निजी क्लिनिक में ऑपरेशन के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गयी जिसके बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर काफी हंगामा किया.इस हंगामे के बाद डॉक्टर और कर्मी क्लिनिक छोड़कर फरार हो गए.मिली जानकारी के अनुसार यह घटना नगर थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल रोड की है. यहां ऑपरेशन के दौरान बरौली थाना क्षेत्र के रूपनछाप गांव निवासी बीरेन्द्र प्रसाद की पत्नी थी.सुमालती देवी एवं उनके नवजात की मौत हो गयी,जिसके बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया.हंगामा की सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल-112 और नगर थाने की पुलिस ने हंगामा शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है.परिजनों का आरोप है कि गर्भवती महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बेहतर ईलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.इस दौरान अस्पताल में मौजूद दलालों के चंगुल में फंसकर मरीज मौर्या क्लिनिक में पहुंच गए.जहां पर दो कमरों में अस्पताल चल रहा था.डॉक्टर ने सही इलाज करने का भरोसा देकर भर्ती कर लिया और फिर इलाज के दौरान ही जच्चा-बच्चा की मौत हो गयी.