BIG NEWS : कटिहार पहुंची गिरिराज सिंह की यात्रा, हवन और हनुमान चालीसा के साथ हुई शुरुआत, बड़ी संख्या में नेता और समर्थक हैं साथ
KATIHAR : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की 'हिंदू स्वाभिमान यात्रा' का कारवां आज कटिहार में है, जहां मंत्री गिरिराज सिंह ने यज्ञशाला मैदान के मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद यात्रा राजेंद्र स्टेडियम में एक सभा में तब्दील हो गई। शनिवार को कटिहार में उनके दूसरे दिन की यात्रा हवन और हनुमान चालीसा के साथ शुरू हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक और नेता मौजूद रहे।
कटिहार पहुंची गिरिराज सिंह की यात्रा
इस कारवां में हजारों की संख्या में लोगों ने शिरकत की। नाचते-गाते हजारों पुरुष और महिलाओं का जत्था इस हिंदू स्वाभिमान यात्रा में साथ चल रहा था। इस कार्यक्रम में कटिहार विधायक सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, एमएलसी अशोक अग्रवाल, कोढ़ा भाजपा विधायक कविता पासवान, प्राणपुर विधायक निशा सिंह सहित हजारों लोग शामिल थे।
इस मौके पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने इस यात्रा का समर्थन करते हुए कहा कि जब तक हिन्दू संगठित नहीं होंगे, तब तक उनके स्वाभिमान की रक्षा नहीं हो सकती। खासकर सीमांचल के इलाके में, जहां मुस्लिम आबादी ज्यादा है। अगर हिन्दू एकजुट नहीं होंगे तो यहां की स्थिति भी कश्मीर जैसी हो जाएगी। उन्होंने पूरी तरह से इस यात्रा का समर्थन किया।