Hindi News / मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्यवासियों को दी निर्जला एकादशी की शुभकामनाएं

BIHAR NEWS : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्यवासियों को दी निर्जला एकादशी की शुभकामनाएं

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को प्रदेशवासियों को निर्जला एकादशी की शुभकामनाएं दी. उन्होंने भगवान श्रीहरि विष्णु से सभी के सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि की कामना की.

मुख्यमंत्री नेसंदेश में कहा कि निर्जला एकादशी का पर्व श्रद्धा, संयम और भक्ति का प्रतीक है.राज्य के लोगों के जीवन में खुशहाली और उन्नति का संचार हो, यही प्रार्थना की गई.सभी श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होने की कामना व्यक्त की गई.सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामना संदेश साझा किया गया. प्रदेशभर के श्रद्धालु आज गुरुवार को श्रद्धा और आस्था के साथ निर्जला एकादशी का व्रत रख रहे हैं.मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.सनातन परंपरा के इस महत्वपूर्ण पर्व पर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--