Hindi News / रांची में युवा मैराथन दौड़ का आयोजन,खेल मंत्री सुदिव्य सोनू ने दिलाया संकल्प

झारखंड को नशामुक्त बनाने की मुहीम : रांची में युवा मैराथन दौड़ का आयोजन,खेल मंत्री सुदिव्य सोनू ने दिलाया संकल्प

Edited By:  |
jharkhand ko nasamukt banane ki muhim jharkhand ko nasamukt banane ki muhim

रांची:झारखंड को नशामुक्त बनाने के लिए शहर में में युवा मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया. मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से अल्बर्ट एक्का चौक तक जागरूकता दौड़ निकाली. दौड़ में युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. स्कूली छात्र-छात्राओं, कॉलेज युवाओं और विभिन्न संस्थानों के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा. मैराथन में युवतियों की भागीदारी भी उत्साहजनक रही. इस मौके पर मंच पर मौजूद खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने नशामुक्ति का संकल्प दिलाया फिर दिखाई हरी झंडी दिखाकर युवाओं को मौराथन दौड़ के लिए रवाना किया. युवाओं ने Say No To Drugs, Say Yes To Life का संदेश दिया. वहीं,खेल विभाग के निदेशक छवि रंजन ने नशे को समाज और परिवार के लिए घातक बताया.