गिरिडीह पुलिस को मिली बड़ी सफलता : छापेमारी में गांजा की बड़ी खेप बरामद, 2 अरेस्ट

Edited By:  |
Reported By:
giridih police ko mili bdi safalta giridih police ko mili bdi safalta

नशे के सौदागरों को गिरिडीह पुलिस ने करारा झटका दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है, साथ ही इस अवैध धंधे से जुड़े 2 लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है।

SP अमित रेणु ने प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि गुप्त सूचना मिली थी कि बिरनी थाना क्षेत्र में कुछ लोग गांजा की सप्लाई करने जा रहे हैं। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बिरनी थाना को सचेत किया गया और सघन तलाशी अभियान चलाया।

तलाशी अभियान के दौरान ही सरिया राजधनवार रोड पर कर्री मोड़ के पास एक अपाची मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की तलाशी ली गई। इसी दौरान बाइक पर पीछे बैठे युवक की पीठ पर टंगे बैग से 5 किलो गाँजा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया और उनकी निशानदेही पर एसडीपीओ के नेतृत्व में मुफ्फसिल थाना के लेदा गांव में गिरफ्तार अभियुक्त रोहित साव के घर पर छापेमारी की इस छापेमारी में पुलिस को बड़ी सफलता मिली। रोहित साव के घर 167.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।


Copy