गेंदा फूल की खेती ने बदली किस्मत : किसानों के खिले चेहरे, फल फूल रहा मार्केट

Edited By:  |
Reported By:
genda fool ki kheti ne badli kismat genda fool ki kheti ne badli kismat

हाजीपुर : वैशाली में गेंदा फूल की खेती कर किसान अपने आर्थिक मजबूती को सुदृढ बनाने में जुटे है। वैशाली जिला के कई किसान गेंदा फूल की खेती कर अपनी किसमत को तराश रहे हैं। किसानों का कहना है कि इस खेती से उन्हें बहुत फायदा मिल रहा है। कम मेहनत में ही अच्छा मुनाफा मिल रहा है।

किसानो का कहना है गेंदा फूल की खेती एक नगदी खेती है। इस खेती में खाद की कोई जरूरत नही होता है। जैविक खाद के जरिये खेत को तैयार किया जाता है फिर उसमें गेंदा फूल की खेती किया जाता है। एक एकड़ में गेंदा फूल की खेती करने से सलाना डेढ़ लाख रुपए की आमदनी हो जाता है। इस खेती में ज्यादा मेहनत भी नही है।

अंधेरी रात में सड़क पर निकले तेजस्वी : बांटे कंबल, आश्रय स्थल का लिया जायजा

वहीँ खेती का जमीन लीज पर गेंदा फूल का खेती कर रहे लोकमान भगत का कहना है सबसे पहले वैशाली जिला में गेंदा फूल की खेती हमने ही किया था।बंगाल से गेंदा फूल का बीज लाया था और अपने गाँव मे 6 कट्ठा जमीन लीज पर लेकर गेंदा फूल की खेती शुरू किया था आज तो पूरे जिला में जगह- जगह गेंदा फूल का खेती हो रहा है। लोकमान भगत गेंदा फूल के खेती के अलावा इसका बीज भी पूरे बिहार में सप्लाई करते है। यहां का गेंदा फूल राजधानी पटना के अलावा कई जिलों में भेजा जाता है। व्यापारी खुद खेत पर आकर फूल का एडवन्स बुकिंग कराते है।


Copy