

रविवार, 20 सितंबर 2026
LiveHAJIPUR : हाजीपुर के दिग्घी स्थित जेडीयू के प्रधान कार्यालय के कर्पूरी सभागार में तिरहुत स्नातक निर्वाचन उपचुनाव 2024 के एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी अभिषेक झा जी के पक्ष में सीतामढ़ी सांसद देवेश चंद्र ठाकुर और एनडीए गठबंधन के सभी घटक दलों के जिला अध्यक्षों ने एकजुटता का परिचय देते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस किया।सांसद देवेशचंद्र ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के शासनकाल में बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है। महिलाओं को आरक्षण मिलने से घर की बहू-बेटी पुलिस बनकर जनता की सेवा कर रही है। सब जगह सड़क बन गया, अब सीतामढ़ी से मात्र 2 घंटे में लोग पटना पहुंच रहे हैं। तिरहुत स्नातक से एनडीए उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित है।
सोनपुर : विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही विभाग के माध्यम से मेला क्षेत्र में प्रतिदिन नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को मनोरंजक तरीके से कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है।सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री माहेश्वर हजारी ने आज सोनपुर मेला में लगाए गए विभागीय प्रदर्शनी का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा इस मेले में पूर्व के वर्षों से ही विभिन्न माध्यमों से सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों को दी जा रही है। इस वर्ष विभाग द्वारा मेला में लगाए गए प्रदर्शनी के माध्यम से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही प्रतिदिन विभाग से सम्बद्ध कला जत्था द्वारा नुक्कड़-नाटक के माध्यम से लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। मुख्य सांस्कृतिक मंच पर भी विभाग के कलाकारों द्वारा प्रतिदिन प्रस्तुति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास समाज की अंतिम पंक्ति के लोगों तक जानकारी पहुंचा कर उन्हें सशक्त बनाना है ताकि विभिन्न योजनाओं का लाभ उन्हें मिल सके।
सोनपुर : विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेले की शुरुआत हो चुकी है। दूर-दूर से सैलानियों का आना शुरू हो गया है। इस मेले को देखने के लिए विदेशी पर्यटक भी भारी तादाद में आ रहे हैं। इस बार मेले में बिहार के बाहुबली नेता अनंत सिंह का घोड़ा चर्चा का विषय बना हुआ है। सोनपुर मेले में छाया अनंत सिंह का 'लाडला'अनंत सिंह अपने घोड़े 'लाडला' की रेस देखने के लिए सोनपुर मेला पहुंचे। जानकारी के मुताबिक 'लाडला' अब तक कई रेस जीत चुका है। घोड़ा अनंत सिंह के पास 4 से 5 सालों से है। जैसे बाहुबली अनंत सिंह अपनी अनोखी बातों से धूम मचाते हैं, वैसे ही उनका घोड़ा 'लाडला' भी अपनी रफ्तार से सोनपुर मेले में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। रेस में दिखा बाहुबली के घोड़े का जलवासोनपुर मेला में अपने घोड़े का रेस देखने के लिए पहुंचे बाहुबली नेता अनंत सिंह ने कशिश न्यूज़ से खास बात की और कहा कि उनका घोड़ा सोनपुर मेले में बिकने के लिए नहीं आया है बल्कि रेस लगाने के लिए आया है और मैं वो रेस देखने के लिए एकबार फिर सोनपुर मेला पहुंचा हूं। अनंत सिंह ने कहा कि उनका घोड़ा 'लाडला' इस मेले की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पहुंचा है। वे कभी घोड़ा नहीं बेचते हैं।अनंत सिंह ने ये भी कहा कि वे 5 साल बाद सोनपुर मेले में आए हैं। अब मेले में बहुत कुछ बदल गया है।
HAJIPUR : वैशाली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। 8 सालों से फरार चल रहे अपराधी को नालंदा से गिरफ्तार किया गया है। अपराधी का नाम बिंदा गोप है, जो जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के जेठुली घाट पर एक व्यक्ति की हत्या में फरार चल रहा था। इस हत्याकांड में 4 लोग आरोपित किए गये थे, जिसमें तीन पूर्व में गिरफ्तार हो चुके थे। एक आरोपी बिंदा गोप बचा था, जिसे गिरफ्तार किया गया है। सदर डीएसपी ओम प्रकाश ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी। मुख्य अभियुक्त बिन्दा राय उर्फ बिन्दा गोप के विरूद्ध पूर्व में कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जा चुकी है। 2005 में प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी अपहरण कांड में बिन्दा राय उर्फ बिन्दा गोप आरोपी है। बिंदा गोप के ऊपर लूट, डकैती एवं आर्म्स एक्ट के कई कांड दर्ज हैं। रुस्तमपुर थाना पुलिस द्वारा बिन्दा राय उर्फ बिन्दा गोप की गिरफ्तारी हेतु लगातार कोशिश की जा रही थी। इसी क्रम में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त बिन्दा राय उर्फ बिन्दा गोप को नालंदा जिला से गिरफ्तार किया गया है। बिंदा गोप राघोपुर थाना के सैयदाबाद गांव का रहने वाला है।
SONPUR : बिहार में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। बेखौफ लुटेरों ने एकबार फिर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है और सोनपुर के गोला बाजार स्थित IDBI बैंक में दिनदहाड़े 19 लाख रुपये लूट लिए हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। दिनदहाड़े 19 लाख रुपये की लूटबताया जा रहा है कि सोनपुर के गोला बाजार स्थित आईडीबीआई बैंक में दिनदहाड़े भीषण लूट हुई है। लुटेरों द्वारा बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है। सोनपुर थानाध्यक्ष की माने तो हथियारों से लैस होकर सभी अपराधी आए थे और बैंक में घुसते ही कर्मचारियों और गार्ड को बंधक बना लिया और लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अभी तक 19 लाख रुपये की लूट का बात सामने आयी है। पूरी घटना CCTV में क़ैदप्रत्यक्षदर्शियों की माने तो लूट की इस बड़ी वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गये। घटना की सूचना मिलते ही सोनपुर एसडीपीओ और सोनपुर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गयी है। इसके साथ ही आसपास के इलाकों के CCTV कैमरों को खंगाला जा रहा है और लुटेरों की शिनाख्त की जा रही है।
HAJIPUR : बिहार के हाजीपुर में सावन की तीसरी सोमवारी पर बड़ा हादसा हुआ है। बाबा हरिहरनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गयी है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। वहीं, इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल किया है।सावन की तीसरी सोमवारी पर बड़ा हादसाये हादसा हाजीपुर इंडस्ट्रियल थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में हुआ है, जहां श्रद्धालुओं की डीजे ट्रॉली हाईटेंशन तार की चपेट में आ गयी और कुछ सेकेंड में ही त्राहिमाम मच गया। बताया जा रहा है कि कांवरिया जलाभिषेक करने के लिए सोनपुर के बाबा हरिहर नाथ मंदिर जा रहे थे, तभी ये हादसा हुआ। 9 कांवरियों की दर्दनाक मौतजानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त डीजे ट्रॉली पर 12 से 15 लोग सवार थे, जिसके बाद करंट लगने से 9 लोगों की मौत हो गयी, वहीं दो लोग बुरी तरह झुलस गये हैं। वहीं, इस हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बुरी तरह झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया और आरोप लगाया कि बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से ये हादसा हुआ है। इस हादसे पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने दुख जताया है। साथ ही राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने भी कांवरियों की मौत पर शोक जताया है।
HAJIPUR : सीतामढ़ी के जेडीयू सांसद देवेशचंद्र ठाकुर एकबार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। हाजीपुर में एक तिरहुत स्नातक उप चुनाव की बैठक को संबोधित करते हुए एकबार फिर उनका दर्द छलका। उन्होंने भरी सभा में कहा कि हम सीतामढ़ी से चुनाव अपनी बदौलत जीते है।देवेश चंद्र ठाकुर का फिर छलका दर्दइसके साथ ही सीतामढ़ी सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने एक और बड़ा बयान दिया और कहा कि जेडीयू और बीजेपी मेरे साथ था या मेरे पीछे था, यह हम नहीं जानते। मैंने जो काम किया, उसी का फल मिला कि मैं चुनाव सीतामढ़ी से जीता। मेरे कहने का इशारा आप समझ रहे हैं। लोकसभा चुनाव में उनको हराने के लिए सभी पार्टियों ने साजिश रची। देवेश चंद्र ठाकुर ने यहां तक कह दिया कि बीजेपी और जेडीयू लोकसभा चुनाव में उनके साथ खड़ी थी या पीछे, उन्हें इस बात का भी ख्याल नहीं है। आरजेडी, बीजेपी, जेडीयू, कांग्रेस, लेफ्ट समेत सभी पार्टियों ने मिलकर उन्हें हराने की कोशिश की लेकिन अपने व्यक्तिगत संबंधों के कारण वो चुनाव जीते हैं। लालू प्रसाद की जमकर की तारीफइसके साथ ही उन्होंने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की जमकर तारीफ की और कहा कि उनसे मेरा व्यक्तिगत रिश्ता बहुत ही अच्छा है। जब मैं पहली बार तिरहुत स्नातक क्षेत्र से चुनाव लड़ने जा रहा था तो मैं लालूजी से मिला और कहा कि मैं चुनाव लड़ने जा रहा हूं तो उन्होंने कहा अभी चुनाव कहां हो रहा है। तब मैंने कहा कि तिरहुत स्नातक क्षेत्र से। इसके बाद मैंने आग्रह किया कि आप मेरी मदद करें और उन्होंने किया। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ कांग्रेस का उम्मीदवार चुनाव लड़ रहा था और मेरे जीतने के बाद उन्होंने बधाई भी दी। यह होता है नेता का वचन। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव जैसा सच बोलने वाला व्यक्ति आपको पूरे बिहार में नहीं मिलेगा। जब हम पहली बार 2002 में स्नातक से एमएलसी का चुनाव लड़े थे तब लालू यादव के सहयोगी कांग्रेस के प्रत्याशी से मेरा सामना था लेकिन लालू जी ने हमें जुबान दिया और अपने जुबान पर बने रहे और चुनाव में हमारा साथ भी दिए।
HAJIPUR : बिहार में एकबार फिर बेलगाम रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है, वहीं 3 लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गयी है। बिहार में बेलगाम रफ्तार का कहरये भीषण सड़क हादसा वैशाली थाना से 2 किलोमीटर की दूरी पर हुआ है। बताया जा रहा है कि बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से ऑटो सवार 4 लोगों की मौत हो गयी है, वहीं 3 लोग बुरी तरह घायल है। फिलहाल सभी घायलों को पटना रेफर कर दिया गया है।
HAJIPUR : वैशाली पुलिस को एकबार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। जी हां, फर्नीचर व्यवसायी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाले 6 अपराधियों को पुलिस ने धर-दबोचा है और इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया है। 1 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले 6 अपराधी गिरफ्तार1 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में वैशाली एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस की और बताया कि लालगंज थाना क्षेत्र के बरबन्ना अगरपुर निवासी फर्नीचर व्यवसायी धर्मेंद्र शर्मा से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गयी थी और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। वैशाली पुलिस का बड़ा खुलासाइस मामले को लेकर लालगंज थाना में मामला दर्ज कराया गया, जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने तकनीकि अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर घटना में शामिल 6 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें दो अपराधी दिल्ली के रहने वाले हैं। वहीं, पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोबाइल और सिमकार्ड को भी बरामद कर लिया है। वैशाली एसपी ने बताया कि इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड जेल में बंद वैशाली जिले के दो अपराधी है। गिरफ्तार अपराधियों की कुंडली खंगाली जा रही है।
HAJIPUR : हाजीपुर से सांसद चुने जाने के बाद पहली बार पहुंचे चिराग पासवान का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपने पिता स्व. रामविलास पासवान को याद किया और कहा कि मेरे पिता और मेरे नेता जो भी अधूरा काम हाजीपुर के लिए छोड़ कर गये हैं, उन्हें मैं जरूर पूरा करुंगा, मेरा ये वादा है। इसके साथ ही चिराग पासवान ने कहा हम देश के लिए सांसद और मंत्री हो सकते है लेकिन हाजीपुर के लिए हम बेटा हैं और बेटा ही रहूंगा। हमने चुनाव के दौरान जो भी वादा किया था, वह सब पूरा करूंगा। यह मैं वादा कर रहा हूं। हाजीपुर में फूड प्रोसेसिंग संबंधित जो काम अधूरा है, उसे भी पूरा करूंगा। केंद्रीय विद्यालय में अब क्लास 1 में भी नामाकंन होगा। इसके साथ ही चिराग पासवान ने कहा कि एक अच्छा-सा ऑडिटोरियम, बस स्टैंड भी जल्द हाजीपुर में बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऑडिटोरियम का प्रस्ताव जिला प्रशासन के माध्यम से उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के पास जा चुका है। इस संबंध में डिप्टी सीएम से बात हो चुकी है लिहाजा जल्द ही अपना ऑडिटोरियम भी बन जाएगा। चिराग पासवान ने कहा मैं हाजीपुर को देश का सबसे अच्छा संसदीय क्षेत्र बनाऊंगा। चिराग पासवान के स्वागत में कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ पड़ा था। मंच पर एक-दूसरे के बीच खूब धक्का-मुक्की भी देखने को मिली।
HAJIPUR : हाजीपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सराय पुलिस ने नकली सीमेंट फैक्ट्री का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में ब्रांडेड कंपनी के नकली सीमेंट के साथ उपकरण भी बरामद किए हैं। हाजीपुर की सराय पुलिस को मिली बड़ी कामयाबीमिल रही जानकारी के मुताबिक सराय पुलिस की गाड़ी को देखते ही कुछ लोग एक गोदाम से भागने लगे, जिसके बाद पुलिस को शक हुआ और फिर स्थानीय पुलिस ने गाड़ी रोककर गोदाम की तलाशी ली, जिसमें ये बातें सामने आयी कि यहां देश की नामी सीमेंट कंपनियों के नाम पर नकली सीमेंट बनाया जा रहा था। नकली सीमेंट के हजारों बोरे बरामद पुलिस ने मौके से नकली सीमेंट के हजारों बोरे बरामद किए हैं। इसके साथ ही नकली सीमेंट बनाने की मशीन भी बरामद की गई है। इसके साथ ही बोरा पैक करने की मशीन भी जब्त की गई है। । बताया जा रहा है कि गोदाम में जमा हुए सीमेंट को मशीन द्वारा पिसकर नकली सीमेंट बनाया जा रहा था। फिलहाल पुलिस ने गोदाम को सील कर दिया है। पुलिस ने गोदाम मालिक के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है।
HAJIPUR : बिहार में एकबार फिर बेखौफ लुटेरों ने तांडव मचाया है और लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। हाजीपुर में बेलगाम बदमाशों ने लूट की दो बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है। हाजीपुर के सदर थाना क्षेत्र के अदलवाली गांव में बेखौफ लुटेरों ने CSP लूट के दौरान फायरिंग की, जिसमें एक शख्स की मौत हो गयी है, वहीं दूसरे की हालत बेहद नाजुक है। बताया जा रहा है कि लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मारी, जिसमें पति की मौत हो गयी है, वहीं पत्नी बुरी तरह जख्मी है। वहीं, दूसरी घटना हाजीपुर के अदलवारी में हुई है, जहां बंधन बैंक के कर्मी से 87 हजार रुपये लूट लिए गये हैं। वारदात की जानकारी मिलते ही वैशाली एसपी मौका-ए-वारदात पर पहुंचे और निरीक्षण किया। इसके बाद वे गोली लगने से घायल पीड़ित से मिलने के लिए सदर अस्पताल भी पहुंचे।
HAJIPUR : बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता जा रहा है। हाजीपुर में बेलगाम बदमाशों ने तांडव मचाते हुए पुलिस को खुली चुनौती दी है और तीन युवकों को गोली मार दी है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र के RN कॉलेज के पास बदमाशों ने तीन युवकों को गोली मारी है। फिलहाल तीनों युवकों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गयी है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे CCTV फुटेज को खंगाल रही है और पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गयी है।
बेरमो:- बेरमो कोयलांचल इन दिनों सर्द रात में ठिठुर रही है. रात में एक तपिश की आस अवाम को रहती है. इस गर्माहट की उम्मीद में बेपरवाह नींद के चलते चोरों की चांदी हो जाती है. रात के सन्नाटे में चोरों का उत्पात चरम पर पहुंच गया है. आए दिन चोरी से आम जन हलकान और परेशान है. वही सुरक्षा का ढिंढोरा पीटने वाली बेरमो पुलिस सुस्ती में ही महज डूयटी बजा रही है. मानो खुलेआम चोरों को छूट दे रखी हो. इस बार चोरी की वारदात करगली बाजार में हुई. जहां चोरों ने बाबू स्वामी, रमाकांत और शांति देवी के घर में चोरी कर सामान ले उड़े. चोरी की हरकत ये कोई पहली बार नहीं, बल्कि कई बार हो चुकी है. मानो एक रवायत सरीखा हो गया हो. हालांकि, कुछ चोरियों का खुलासा पुलिस ने किया है. लेकिन, वो भी काम की ही वाहवाही लूटने के लिए.रात में गश्ती होती है. लेकिन ये महज नाम के खातिर. मानो पुलिस की ये गश्ती से ज्यादा मटरगशती हो. कानून की रखवाली और सुरक्षा देने वाली पुलिस में चोरों के सामने हथियार डाल दिया हो और ऐसा लगता है कि मानो इससे कोई मतलब या वास्ता ही न हो. सवाल बिलकुल साफ है और बेरमो का आम आवाम पूछता है कि इन चोरों से कब आजादी बेरमो पुलिस दिलवायेगी, क्योंकि इसकी जिम्मेदारी उनकी खाकी पर ही है. बस थोड़ी सी सनक और मुस्तैदी से चोरों का साम्राज्य तहस -नहस किया जा सकता. इससे लोग भी चैन की नींद इस सर्द भरी रात में सो सकते हैं.बस पुलिस को एक पहल की जरुरत है.
बेरमो:- कोयलांचल बेरमो में छोटे-बड़े कोयला तस्करों का मकड़जाल तो फैला ही हुआ है.जिसे लेकर तरह-तरह की खबरें देखने-सुनने को मिलती है. लेकिन, कोयला तस्करों के अलावा रात के अंधेरे में चोरों ने भी आफत मचा के रख दिया है.लगातार चोरी की वारदातों से आम इंसान खुद को महफूज नहीं कर रहा है. बेरमो थाना पुलिस भी मानों ऐसे सोयी हुई है कि चोरों और चोरी से उन्हें कोई तकलीफ नहीं है औऱ ना ही कोई मतलब है.दरअसल,बेरमो थाना अंतर्गत डबल स्टोरी स्थित संजीव कुमार मिश्रा, ए जैन प्रकाश, निशा सिंह के बंद मकान में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया.नगदी समेत जेवरात चुरा लिए.पड़ोसियों ने इसकी सूचना बेरमो थाना को दी.बेरमो थाना प्रभारी दलबल के साथ पहुंचे और तीनों आवास का जायजा लिया.बेरमो थाना पुलिस पर अब सवाल पैदा हो रहे हैं कि आखिर बेरमो पुलिस के हाथ चोरों के सामने क्यों बंध जाती है.आखिर जिनकों जिम्मेदारी हिफाजत करने की दी गई है,वो आखिर चोरों के सामने बेबस और लाचार क्यों हैं. प्रश्न ये है कि चोरों को पकड़ना तो पुलिस का काम है. लेकिन, यहां तो चोर ही पुलिस पर हावी लग रहे हैं.वहीं बेरमो थाना की पुलिस सिर्फ और सिर्फ तमाशा देख रही है औऱ एक ओर चोरी का मानों इंतजार कर रही हो.
HAJIPUR : अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन और रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले केन्द्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय भी पीएम मोदी की राह पर चल पड़े हैं। रविवार को केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय हाजीपुर के प्राचीन बाबा पातालेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे और पोछा लगाया। पीएम मोदी की राह चले मंत्री नित्यानंद रायइस दौरान वे मंदिर में घंटा से लेकर फर्श तक की सफाई की। वे फर्श पर पोछा लगाते हुए दिखे। इसके बाद उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पीएम मोदी का अभियान है कि जहां भी मंदिर है, उसकी साफ-सफाई होनी चाहिए। बाबा पातालेश्वर नाथ मंदिर में लगाया पोछाउन्होंने कहा कि पीएम मोदी के इसी साफ-सफाई अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता, नेता, विधायक, सांसद और मंत्री प्रत्येक मंदिर में जाकर साफ-सफाई की। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि जिस मंदिर में आज हमने साफ- सफाई की है, उस मंदिर में मैं छात्र जीवन से ही आ रहा हूं। मुझे भोलेनाथ पर अटूट विश्वास है। इस मंदिर से हर साल शिवरात्रि के दिन शिव बारात निकलती है, जिसमें वे शिव जी के सारथी वे खुद होते हैं।
HAJIPUR : बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट के समागम कार्यक्रम की तैयारी हाजीपुर में जोर-शोर से चल रही है। जगह-जगह पार्टी नेताओं द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बैठक की जा रही है। लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान द्वारा यह नारा दिया गया था और इस नारे के तहत बिहार के हर जिले में कार्यक्रम भी किया गया था। चिराग पासवान 16 जनवरी को हाजीपुर के अक्षयवट राय कचहरी मैदान में इस कार्यक्रम के जरिए NDA गठबंधन को अपनी ताकत दिखाकर सीट की प्रबल दावेदारी भी पेश करेंगे। चाचा-भतीजा दोनों ही हाजीपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर रहे हैं। आज लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री ई. रवींद्र कुमार सिंह कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर प्रेसवार्ता की और बताया कि "बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट के समागम कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने तैयारी कर ली है। हर बूथ से 10 कार्यकर्ता को इस कार्यक्रम में आना है और पूरे कचहरी मैदान को भर देने का संकल्प लिया गया है। बिहार के कोने-कोने से भी इस कार्यक्रम में समर्थक आएंगे। ई. रविंद्र सिंह ने कहा कि 16 जनवरी का यह कर्यक्रम पार्टी के लिए ऐतिहासिक होगा।
HAJIPUR : महुआ के एक होटल सभागार में हाजीपुर लोकसभा की कार्यकर्ताओं की अहम बैठक आयोजित हुई, जिसमें लोकसभा चुनाव की तैयारी की समीक्षा की गई। संगठन की दृष्टि से आगे की रणनीति तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. प्रेम सिंह कुशवाहा ने किया।बैठक का संचालन भाजपा जिला महामंत्री ज्योति ने किया। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा, हाजीपुर के विधायक अवधेश कुमार सिंह, लालगंज के विधायक संजय कुमार सिंह, पातेपुर के विधायक लखींदर पासवान, पूर्व सांसद वीर चंद्र पासवान, राघोपुर के पूर्व विधायक सतीश यादव ने भी संबोधित किया। सभी लोगों ने लोकसभा चुनाव के लिए कमर कसने को कहा। बूथ जीतो तो चुनाव जीतो। इसी फॉर्मूले पर काम करने को बताया। सशक्त बूथ बनाना है, जिसमें सारे का भागीदारी देना है। प्रधानमंत्री के कार्यों को घर-घर पहुंचना है।
HAJIPUR : वैशाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 2 लाख रुपये के इनामी अपराधी प्रिंस कुमार को गिरफ्तार किया है। इस इनामी अपराधी पर कई मामले दर्ज है और उत्तराखंड पुलिस को सरगर्मी से इसकी तलाश थी। वैशाली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबीवैशाली पुलिस ने वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र के दिलावरपुर गांव से इनामी अपराधी प्रिंस कुमार को धर-दबोचा है। बताया जा रहा है कि ये सोना लूटकांड का मुख्य आरोपी है। दरअसल, प्रिंस कुमार बिदुपुर थाना क्षेत्र के दिलावरपुर गांव का ही रहने वाला है। सोना लूटकांड समेत कई मामलों में थी तलाश प्रिंस कुमार देहरादून नगर थाना कांड संख्या 520 का आरोपी है। प्रिंस कुमार की गिरफ्तारी के बाद वैशाली एसपी ने जानकारी दी है।