संदेहास्पद स्थिति में मिला युवक का शव : परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Edited By:  |
Reported By:
Family alleges murder Family alleges murder

चिरकुंडा : बुधवार की सुबह चिरकुंडा थाना अंतर्गत मंडल लेबोर्ट्री के पीछे एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की खबर क्षेत्र में जंगल की आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते वहां लोगों का हुजूम लग गया।

घटना की सूचना मिलते ही चिरकुंडा पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश में जुट गई। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को भी मिली और वह लोग भी घटनास्थल पहुंचे। जैसे ही उन्होंने मृतक को देखा वह लोग फूट-फूट कर रोने लगे। पूछताछ के दौरान मृतक की बहन ने बताया कि मृतक उसका भाई है। उसका नाम अजय रविदास है और वह पेशे से राज मिस्त्री का काम करता है। वह लोग चिरकुंडा थाना क्षेत्र के सोनारडंगाल में रहते हैं। मृतक की बहन ने कहा कि उसका भाई रोजाना शराब पीता था और आए दिन किसी ना किसी के साथ झगड़ा करता रहता था।

कल सुबह वह घर से गया तो वापस लौट कर नहीं आया। काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं लगाऔर आज सुबह घटना की जानकारी मिली। कहा कि मृतक के शरीर पे चोट के निशान को देखते हुए उसे शक है कि किसी ने दुश्मनी में उसे मार कर फेंक दिया है।

इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा


Copy