Hindi News / आय से अधिक संपत्ति मामले में बीडीओ चन्द्रमोहन पासवान रडार पर, 6 ठिकानों...

EOU की बड़ी कार्रवाई : आय से अधिक संपत्ति मामले में बीडीओ चन्द्रमोहन पासवान रडार पर, 6 ठिकानों पर छापेमारी

Edited By:  |
eou ki badi karwai eou ki badi karwai

पटना: बिहार पुलिस मुख्यालय (आर्थिक अपराध प्रभाग) द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार,विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के सत्यापन के बाद केवटी के प्रखंड विकास पदाधिकारी चन्द्रमोहन पासवान, (दरभंगा) के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जन का मामला दर्ज है. जांच के दौरान प्रथम दृष्टया यह पाया गया है कि अभियुक्त के पास कुल ₹89,13,500 (नवासी लाख तेरह हजार पांच सौ रुपये) की आय से अधिक संपत्ति अर्जित की गई है, जो उनके ज्ञात स्रोतों की आय से लगभग 81.03 प्रतिशत अधिक है.

छह अलग-अलग ठिकानों पर तलाशी

इसी के आधार पर माननीय विशेष न्यायालय निगरानी, मुजफ्फरपुर से तलाशी अधिपत्र प्राप्त कर लिया गया है. इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में उनके छह अलग-अलग ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

EOU की रडार पर BDOचन्द्रमोहन पासवान

इस मामले में प्रखंड विकास पदाधिकारीचन्द्रमोहन पासवानआर्थिक अपराध इकाई थाना कांड संख्या-09/26, दिनांक 26.05.2026 के तहत धारा 13(2) सहपठित धारा 13(1)(बी) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (यथासंशोधित 2018) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

संपत्ति रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की गहन जांच जारी

तलाशी के दौरान दरभंगा के बहादुरपुर स्थित आवास एवं व्यवसायिक भवन, मधुबनी जिले के बाबूबरही स्थित पैतृक आवास एवं व्यवसायिक भवन तथा केवटी (दरभंगा) स्थित कार्यालय और सरकारी आवास सहित कुल छह स्थानों पर एक साथ कार्रवाई की जा रही है. आर्थिक अपराध इकाई की विभिन्न टीमों द्वारा दस्तावेजों, संपत्ति रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की गहन जांच की जा रही है.

प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट कहा है कि तलाशी अभियान समाप्त होने के बाद विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी. इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है.