डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का बड़ा बयान : हड़ताली अधिकारियों से की काम पर लौटने और वार्ता के जरिए समाधान निकालने की अपील

Edited By:  |
dypti cm vijay sinha ka bada bayan dypti cm vijay sinha ka bada bayan

पटना : बिहार केउपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अंतर्गत अंचल अधिकारियों और राजस्व अधिकारियों की जारी हड़ताल पर कड़ा रुख दिखाया है. उन्होंने कहा कि हड़ताली अधिकारियों को हड़ताल तोड़कर वापस काम पर आना चाहिए. ऐसा करने से एक सकारात्मक संदेश जाएगा.

विजय सिन्हा ने कहा है कि सरकार पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और अधिकारियों को हड़ताल खत्म कर बातचीत के लिए आगे आना चाहिए. उन्होंने कहा कि वार्ता के जरिए ही सभी समस्याओं का समाधान संभव है.

उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जो मांगें उठाई जा रही हैं,उनमें से कई पुरानी मांगें हैं और यह उनके कार्यकाल की मांग नहीं है. इसके बावजूद सरकार बातचीत के लिए तैयार है,लेकिन पहले हड़ताल खत्म होनी चाहिए.

जब उनसे पूछा गया कि क्या हड़ताल पर बैठे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी,तो उन्होंने कहा कि सरकार हर परिस्थिति पर नजर रखे हुए है और जरूरत पड़ने पर उचित फैसला लिया जाएगा.

वहीं बिहार में गैस,पेट्रोल और डीजल की संभावित किल्लत के सवाल पर विजय सिन्हा ने कहा कि स्थिति पर पूरी नजर रखी जा रही है. उन्होंने साफ कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की कालाबाजारी करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा.

इसके साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी हमला बोला और कहा कि बंगाल की जनता इस बार उन्हें सत्ता से बाहर कर देगी.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट—