आशिक निकला दुल्हन का भाई... : खुला भेद तो दूल्हे ने कर दी धुनाई, फिर पंचायत ने सुनाया ये फैसला

Edited By:  |
Reported By:
dulhan ka bhai hi nikla uska aashiq, suhagraat manate dulhe ne pakda  dulhan ka bhai hi nikla uska aashiq, suhagraat manate dulhe ne pakda

बेतिया : लव अफेयर का एक बड़ा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है पश्चिमी चंपारण से जिसे जान हर कोई हैरान रह गया। बताया जा रहा है कि एक शादी समारोह में एक शख्स दुल्हन के भाई की तरह पूरे रीति रिवाज में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और फिर विदाई हुई तो दूल्हा -दुल्हन संग उसके ससुराल भी पहुंच गया। फिर आखिर में ऐसा क्या हुआ कि भाई-बहन बनकर आया यह जोड़ा पति-पत्नी बनकर वापस लौट गया।


आशिक़ या भाई...

दरअसल बिहार के पश्चिमी चंपारण स्थित बेतिया से ये अजब प्रेम की गजबे कहानी सामने आई है। जिस किसी ने भी इस मामले को सुना सभी अवाक रह गया । बताया जा रहा है कि एक आशिक ने पहले तो अपनी प्रेमिका की शादी धूमधाम से कराई। फिर दुल्हन की विदाई के दौरान उसका भाई बनकर उसके ससुराल पहुंच गया। इस दौरान उसने ससुराल में भी दूल्हा-दुल्हन संग सभी रिवाज में भी शामिल हुआ। देर रात जब दुल्हन अपने कमरे में सोने गई तो वह भी बहन संग सोने की जिद पर अड़ गया। ससुराल वाले भी दुल्हन का भाई समझकर उसकी बात मान गए और उसे दुल्हन के कमरे में भेज दिया।


दुल्हन संग सुहागरात मानते पकड़ाया

इसी बीच जब दूल्हा किसी काम से आधी रात को उस कमरे में दाखिल हुआ तो दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख कर आगबबूला हो गया। शोर सुनकर और भी लोग कमरे में आ पहुंचे। सबने आशिक को कमरे में आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद ससुराल वालों का पारा चढ़ गया और युवक की जमकर धुनाई कर दी। इस पूरे हंगामे के बीच पिटाई करने के बाद ससुराल वालों ने युवक का सिर मुंडवा दिया।

पंचायत ने सुनाया ये फरमान

मामला नौतन थाना क्षेत्र स्थित नौतन प्रखंड के कुंजलहीं गांव का बताया जा रहा है। पूरे मामले की सूचना इलाके में आग की तरह फ़ैल गई। जिसके बाद पंचायत बुलाई गई। इस दौरान भी विवाहिता ने अपनी शादी से नाराजगी जताते हुए अपने परिजनों को फोन करके प्रेमी के साथ रहने की जिद करने लगी। इधर पंचायत ने पूरे मामले की जानकारी मिलते ही दूल्हा-दुल्हन और उनके परिजन से बात करके मामले का निपटारा करते हुए फैसला सुना दिया। पंचायत ने दुल्हन को उसके कथित भाई और अब प्रेमी संग दोनों पक्षों के बीच कागजाती प्रक्रिया को पूरा कर ख़ुशी ख़ुशी लौटा दिया।


Copy