

सोमवार, 21 सितंबर 2026
Live
बेतिया। जिले से एक बड़ी हैरान करने वाली खबर सामने आई है । जहां पुलिस लाइन में शनिवार की रात एक सिपाही ने अपने ही साथी जवान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में सिपाही सोनू कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि आरोपी सिपाही सर्वजीत को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस लाइन गोलियों की गूंज से दहल उठा। सिपाही सर्वजीत ने अपनी इंसास राइफल से एक के बाद एक कुल 11 गोलियां सोनू कुमार पर दाग दीं। घटना के बाद पूरी पुलिस लाइन में अफरा-तफरी मच गई।घटना के बाद आरोपी सिपाही सर्वजीत इंसास राइफल लेकर पुलिस लाइन की छत पर चढ़ गया, जिसे काबू में लाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और फिलहाल उससे मुफस्सिल थाना में SDPO विवेक दीप पूछताछ कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी। पुलिस बैरक में फिलहाल मृतक सिपाही सोनू कुमार का शव पड़ा है, जिसकी जांच जारी है। प्राथमिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि दोनों सिपाहियों के बीच किसी बात को लेकर आपसी विवाद चल रहा था, जो इस दर्दनाक घटना का कारण बना। बताया जा रहा है कि दोनों कुछ दिन पहले ही सिकटा थाने से बेतिया पुलिस लाइन में स्थानांतरित हुए थे और एक ही यूनिट में तैनात थे। वही डीआईजी हरकिशोर राय ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों सिपाहियों के बीच पुराना विवाद था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। बताया जाता है कि मृतक सोनू भभुआ का रहने वाला है। जबकि आरोपी सिपाही सर्वजीत आरा का रहने वाला है। रिपोर्ट- दीपक कुमार
बेतिया : बिहार के बेतिया से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी 8 महीने की गर्भवती पत्नी को पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाने की कोशिश की है. बताया जा रहा है कि महिला को अपने पति के अवैध संबंध का विरोध करना भारी पड़ गया है. अय्याश युवक ने ये भी ख्याल नहीं किया कि उसकी पत्नी आठ महीने की गर्भवती भी है. घायल महिला का इलाज जीएमसीएच में चल रहा है. पति को रस्सी में बांध परिजन जीएमसीएच में रखे हैं.ये घटना मझौलिया थाना क्षेत्र के बसरा गांव की है. स्थानीय और परिजन पति को रस्सी में बांध जीएमसीएच लेकर पहुंचे हैं, जहां उसकी पत्नी का इलाज चल रहा है. बता दें कि मोहम्मद रफी कल देर रात्रि अपनी पत्नी शबाना खातून को पेट्रोल छिड़क जिंदा जलाने की कोशिश की. शबाना खातून के पिता ने बताया कि उसके दामाद का किसी दूसरी लड़की के साथ अफेयर था, जिसका शबाना हमेशा विरोध करती थी.
बेतिया : केंद्रीय कोयला व खनन राज्य मंत्री सतीशचंद्र दूबे ने आज लौरिया से अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ हर घर तिरंगा यात्रा निकाला। इस दौरान मठिया और लौरिया मिश्र टोला में स्वतंत्रता सेनानी मठिया के शीतल राय के परिजन अमर राय और लौरिया मिश्र टोला के स्वतंत्रता सेनानी अब्दुल रहमान के परिजन कमरूलहोदा और किशोरी मिश्र के परिजन शंभू मिश्र , बंका साह, बद्री साह को सम्मानित किया।इस दौरान केन्द्रीय मंत्री सतीशचंद्र दूबे ने कहा कि प्रधानमंत्री का आह्वान है कि 9 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लगाना है। आज पूरा देश तिरंगामय हो गया है। वहीं, स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करते हुए काफी हर्ष हो रहा है। उनके बलिदान को भूला नहीं जा सकता है।
बेतिया : इस वक्त की बड़ी खबर बेतिया से आ रही हैं. यहां बेतिया छावनी के पास खड़े ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद दिया. इस हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जब की दूसरे शख्स की हालत गंभीर बनी हुई है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेज दिया. साथ ही पुलिस की टीम आगे की कार्रवाई में भी जुट गई. वहीं गंभीर रुप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए बेतिया जीएचसीएच अस्पताल भेज दिया हैं। बताया जा रहा है कि घायल गुलफाम अंसारी पलंबर मिस्त्री का काम करता है. आर्यन कुमार बाइक से उसे छोड़ने छावनी जा रहा था. छावनी में रेलवे गुमटी बंद था. इस वजह से ट्रक ओवरब्रिज के नीचे खड़ा था. उसी दौरान खड़ा ढुल गई और बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में बानूछापर हाजमा टोला वार्ड 27 निवासी रामायण साह के 19 वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार की घटना स्थल पर ही मौत हों गई। वहीं पलंबर मिस्त्री गुलफाम अंसारी गंभीर रुप से घायल हो गए हैं. जिनका उपचार बेतिया जीएमसीएच अस्पताल में जारी हैं. घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जामकर घंटों प्रदर्शन किया. जिससे आवागमन बाधित हो गया. मौके पर कालीबाग, मनुआपुल और बानुछापर थाने की पुलिस मामले को शांत कराया.
बेतिया : बेतिया की मुफस्सिल थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने अपराध की योजना बनाते 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक पिस्तौल और एक देसी कट्टा भी बराबद किया गया है। बेतिया पुलिस को मिली कामयाबीबताया जाता है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हजारी स्थित सब्जी मंडी में कुछ अपराधियों की चहलकदमी की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। एसडीपीओ विवेक दीप के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के बाद गिरफ्तार किए गए अपराधियों की कुंडली पुलिस खंगाल रही है। गिरफ्तार अपराधियों में हिमांशु कुमार, आनंद कुमार, साहब यादव, कन्हैया कुमार, मोहम्मद मोजाहिम आलम और पोली मुखिया उर्फ भोली शामिल है।
बेतिया : बेतिया में एक चोर की खूब पिटाई की गई है। इसका एक वीडियो इनदिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है, जिसमें चोर की बिजली के तार और डंडों से पिटाई की जा रही है। ये वीडियो बेतिया GMCH का बताया जा रहा है। पैर बांध बिजली के तार और डंडों से चोर की पिटाई वायरल वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि कैसे एक शख्स के हाथ-पांव बांधकर बेरहमी से उसकी पिटाई की जा रही है। वायरल वीडियो के संबंध में बताया जा रहा है कि बेतिया GMCH अस्पताल का है, जहां बाइक चोरी करते एक युवक को सुरक्षा गार्ड्स ने पकड़ लिया और फिर जमकर उसकी पिटाई की गई। ये वीडियो उसी का है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बाइक चोरी करने वाले चोर के पकड़े जाने की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और फिर चोर को गिरफ्त में लेकर उसे थाने ले आयी। वहीं, इस मामले पर नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक की निशानदेही पर अन्य चोरों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं, युवक के पास से एक औजार भी बरामद किया गया है।
बेतिया : भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा बेतिया के राजमहल उत्सव हॉल में विशाल युवा सम्मेलन का आयोजन जिलाध्यक्ष अभिषेक यादव जी की अध्यक्षता में किया गया।कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डॉ. संजय जायसवाल, पूर्व मंत्री नारायण प्रसाद, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपक लाल श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष दीपेंद्र सर्राफ़, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष धंरंजन कुशवाहा और जिलाध्यक्ष अभिषेक यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि इस देश का भविष्य युवाओं के कंधों पर टिका हुआ है। युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी के पांच सूत्र आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता, आत्मज्ञान, आत्मसंयम और आत्मत्याग को जीवन मे उतारने की जरूरत है। किसी भी राष्ट्र का नींव युवा ही होते है। भारत के युवा ही भारत का भविष्य तय करेंगे। वहीं, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा ने कहा कि युवा किसी भी देश का वर्तमान और भविष्य दोनों होते हैं। उनकी प्रतिभा और क्षमता देश को गौरवान्वित करने में विशेष भूमिका निभाती है इसलिए यह कहना उचित होगा कि आज का युवा कल का इतिहास निर्माता है।पूर्व मंत्री नारायण प्रसाद ने कहा कि यह हम सभी के लिए बड़े गर्व की बात है कि भारतीय युवाओं ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत से कई स्टार्टअप की नींव रखी है। भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष धनरंजन कुशवाहा ने युवा साथियों को संबोधित करते हुए संकल्प दिलाया कि इस लोकसभा चुनाव में सभी युवाओं और साथियों को पूरी ताकत के साथ मोदी जी के लोक कल्याण कार्यों को घर-घर पहुंचाना है और डॉ. संजय जायसवाल को 4 लाख मतों से विजयी बनाना है। युवा एनडीए के पक्ष में वोट देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में भारत को दुनिया का सबसे ताकतवर देश बनाने का काम करेंगे।वहीं, जिलाध्यक्ष अभिषेक यादव ने बताया कि इस सम्मेलन में नौतन, बेतिया और चनपटिया के लगभग सभी पंचायतों से युवाओं की टोलियों ने भाग लिया। इन्होंने बदलते राजनीतिक माहौल को लेकर भी सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा युवाओं को सक्रिय रहने की सलाह दी।मंच संचालन महामंत्री अविनाश कश्यप और धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री किशन श्रीवास्तव ने किया। मौके पर भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री सह पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन आदि मौजूद रहे।
बेतिया : आजकल के समय में कम उम्र के लड़के और लड़कियां पढ़ने लिखने के उम्र में ही प्यार के चक्कर में पड़ जाते हैं और अपनी जिंदगी पूरी तरह से बर्बाद कर देते हैं। कुछ ऐसा ही मामला सामना आया है पश्चिमी चंपारण से जहां एक आशिक ने थोड़ी अनबन के बाद अपनी प्रेमिका का आपत्तिजनक फोटो इंटरनेट पर डाल दिया। जिसके बाद देखते ही देखते फोटो वायरल हो गया। वहीं जब यह बात प्रेमिका को मालूम चली तो उसने खौफनाक कदम उठाकर सभी को हैरान कर दिया। मामला कालीबाग थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां बॉयफ्रेंड द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो वायरल करने पर नाराज गर्लफ्रेंड ने मंगलवार की शाम फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। इधर घटना की सूचना पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।बताया जा रहा है कि मृतका सातवें कक्षा की छात्रा थी। पिछले एक माह से उसकी पढ़ाई बंद थी। घटना के समय किशोरी के पिता फल बेचने और मां रोज की तरह एक नर्सिंग होम में काम करने गई थी। घर पर वह अपनी छोटी बहन के साथ थी। उसने छोटी बहन को ट्यूशन पढ़ने भेज दिया। इसके बाद वह साड़ी को फंदा बना पंखे से झूल गई। बाद में एक पड़ोसी ने खिड़की से उसे पंखे से झूलते देखा और उसके परिजनों को सूचना दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन शव को फंदे से नीचे उतारा इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।वहीं सूचना मिलते ही पर कालीबाग थानाध्यक्ष विवेक कुमार बालेंदु मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल लाए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां ने बताया कि उसके बहन की सास का बेटा मोतिहारी के गायघाट निवासी अमरजीत कुमार चार-पांच माह पहले से रूबी से बात करता था। अमरजीत-रूबी का कुछ फोटो खींच लिया था। वह फोटो वायरल करने की धमकी देता था। जिससे रूबी मानसिक तनाव में रहती थी। कुछ दिन पहले उसने फेसबुक पर फोटो वायरल कर दिया था। जिस सदमे से उसकी पुत्री ने फांसी के फंदे पर लटक जान दे दी है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। अभी घर वाले कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। फ़िलहाल मामले की जांच की जा रही है।
BETTIAH:- खबर बिहार के पश्चिम चंपारण से हैं..यहां केके पाठक के निर्देश पर स्कूल की जांच करने पहुंचे शिक्षा सेवक को पकड़कर जमकर पिटाई की गयी है.इसकी शिकायत पीड़ित शिक्षा सेवक ने बीडीओ से की है.यह मामला जिले के नौतन प्रखंड के भगवानपुर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय अमरजीत यादव टोला से जुड़ा हुआ है.विद्यालय जांच करने गये शिक्षा सेवक को बंधक बनाकर मारपीट की गयी है.किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई.पीड़ित शिक्षा सेवक मोतीलाल महतो ने बीडीओ को एक आवेदन देकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।अपने दिये आवेदन में पीड़ित शिक्षा सेवक ने बताया कि वह भगवानपुर पंचायत के अमरजीत टोला स्थित प्राथमिक स्कूल में 16 फरवरी को जांच करने गये तो विद्यालय बंद मिला जिसकी रिपोर्ट उसने शिक्षा विभाग को सौंपी है.इधर विभागीय आदेश के आलोक में वह सोमवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय भगवानपुर पहुंचे जहां एच एम मुरारी राव विद्यालय में मौजूद थे।एचएम ने पहले अमरजीत यादव के टोला अवस्थित प्राथमिक विद्यालय की जांच करने की बात कही जहां शिक्षा सचिव अमरजीत यादव के टोला दोपहर पहुंच गए। विद्यालय़ पहुंचने स पहले ही तीन लोगों ने उन्हें पकड़कर बाइक की चाभी छीन ली और जेब में रखे रूपये निकाल जांच फार्मेट भी छीन लिया और मारपीट करना शुरू कर दिया तथा जान मारने की धमकी देते हे बोलने लगा कि तुम पहले ही ग़लत रिपोर्ट विभाग को दे चुके हो।इसलिए तुनको सबक सिखाना जरूरी है.यह कहकर एकांत जगह ले जाकर बांध कर मारपीट शुरू कर दिया। उन्होंने पैर पकड़ अपनी जान की दुहाई मांग किसी तरह वहां से भाग कर प्रखंड मुख्यालय पहुंचे।इस घटना के बाद अन्य शिक्षा सचिवों ने एक साथ बैठक की और प्रशासन एवं शिक्षा विभाग से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की और कार्रवाई नहीं होने पर जांच के काम से मुक्त करने की मांग शिक्षा विभाग से की है.वहीं बीडीओ शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि आवेदन के आलोक में कारवाई शुरू कर दी गयी है.मामले की जांच करवाई जा रही है और दोषी पाये जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.
Bettiah:-बड़ी खबर पश्चिम चंपारण से है,यहां बेखौफ अपराधियों ने भाजपा नेता नागेन्द्र प्रसाद की गोली मार दी है.यह गोली नागेन्द्र की हाथ में लगी है जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया है.मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित नागेन्द्र प्रसाद एक शादी समारोह से लौटने के बाद चेक पोस्ट चौक स्थित अपने घर पर पहुंचे ही थए कि अचानक बाइक सवार दो अपराधी वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी.नागेन्द्र भागने लगी फिर एक गोली उनके हाथ में लगी गयी.गोलीबारी सूचना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुटी,वहीं घटना की सूचना के बाद बीजेपी के भी कई नेता मौकै पर पहुंचे और घायल नागेन्द्र का हाल -चाल लिया.पार्टी के ओबीसी मोर्चा के मंत्री नीरज कुमार ने घायल नागेन्द्र का हाल-चाल लिया और पुलिस से तत्काल अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.बताते चलें कि घायल भाजपा नेता नागेंद्र प्रसाद ठेकेदारी का काम भी करते हैं और ऐसी आशंका है कि आपसी रंजिश में नागेन्द्र प्रसाद को गोली मारी गयी है.पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है.
बेतिया : बेतिया जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय ने लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना। संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिलाधिकारी के जनता दरबार में 80 से अधिक मामले आये। जनता दरबार में जिन लोगों द्वारा अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया, उनमें अरविन्द कुमार पटेल, पासपत पटेल, ललिता देवी, रामदेव पंडित, रंजीत कुमार, मानकी कुंवर, मीना देवी, रामायण महतो, कन्हैया प्रसाद, मुन्ना यादव, ताजीम जहां, मुकेश महतो, भवानी देवी आदि के नाम शामिल है। जिन मामलों का समाधान आज नहीं हो पाया, उसे संबंधित विभाग/अधिकारियों को भेजते हुए त्वरित गति से नियमानुकूल समाधान कराने हेतु निर्देशित किया गया। जनता दरबार में कई समस्याओं/शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान कराया गया। साथ ही कई मामलों में संबंधित अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का समाधान करने के लिए शीघ्र समुचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त,प्रतिभा रानी, अपर समाहर्ता, राजीव कुमार, एसडीएम, बेतिया, विनोद कुमार, प्रभारी पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी, जनता दरबार कोषांग, बेबी कुमारी, निदेशक, डीआरडीए, अरूण प्रकाश, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
बेतिया : इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है प•चम्पारण से जहां सोमवार को एक बार फिर तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो ने महिला सवारियों से भरी ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-रिक्शा के पडख़च्चे उड़ गए। इसमें सवार चार महिला समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गए। वहीं मौके पर पहुंचे पूर्व डिप्टी CM के भाई ने खून से लथपथ सभी घायलों को आनन फानन में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। मामला प•चम्पारण के बेतिया इलाके का बताया जा रहा है जहां मझौलिया मुख्य पथ के महना गांव के पास जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल के पास तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-रिक्शा पर सवार चार महिला समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गए और सड़क पर ही तड़पने लगे। ग्रामीणो की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने एक घायल व्यक्ति क़ो मृत घोषित कर दिया है l जानकारी मिल रही है कि ई रिक्शा पर सवार सभी लोग बेतियां आ रहे थे l मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं घटनास्थल पर मौजूद बीजेपी नेता वह पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के भाई ने बताया कि एक्सीडेंट में सभी लोग तड़प रहे थे मैंने इन लोगों को उठाकर अस्पताल लाया और सभी का इलाज चल रहा है l जबकि एक की मौत हो गईं है l बताया जा रहा है कि इस हादसे में घायल हुए लोगो में सरफनेशा भोगाड़ी, बड़कीनेशा गढ़वा, परमानंद देवी भटवलिया और ड्रावर संजय कुमार लोहियरिया शामिल हैघायलो में सरफनेशा भोगाड़ी, बड़कीनेशा गढ़वा, परमानंद देवी भटवलिया और ड्रावर संजय कुमार लोहियरिया शामिल है l सूचना पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर पहचान कराने में जुटी है l
प• चम्पारण : कहते हैं सफलता कोशिश के बाद जरूर मिलती है। कुछ इसी जज्बे के साथ पश्चिम चंपारण के एक होनहार ने पूरे परिवार का नाम रोशन किया है। बीपीएससी परीक्षा में टॉपर की सूची में शामिल आकाश कुमार पश्चिम चंपारण के एक छोटे से गांव से अपनी पढ़ाई शुरू कर सफलता हासिल की है। अपने गांव से ही हाई स्कूल किया और फिर आज BPSC में 9 वा रैंक हासिल करने के बाद बिहार शिक्षा सेवा में स्थान पाया है। बताया जा रहा है कि आकाश ने अपने पहले प्रयास में सफलता हासिल की है।बताया जा रहा है कि प• चम्पारण के साठी थाना क्षेत्र के दुमदुमवा गांव के रहने वाले आकाश कुमार के पिता बृजेश ठाकुर एक प्रवासी मजदूर व किसान है। वही माता सरिता देवी गृहिणी है। चार भाइयों में आकाश सबसे बड़े हैं। आकाश ने प्रारंभिक शिक्षा गांव से ही हासिल की और साठी के बलिराम हाईस्कूल से मैट्रिक की परीक्षा प्रथम श्रेणी से सफल हुए। मोतिहारी के मुंशी सिंह महाविद्यालय से इंटरमीडिएट की पढ़ाई करने के बाद आकाश स्नातक के लिए बनारस चले गए। बनारस के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से स्नातक करने के बाद आकाश सिविल सेवा की तैयारी शुरू कर दी। आकाश ने बताया की सेल्फ स्टडी व कडी मेहनत के बदौलत पहले ही प्रयास में असफलता हासिल की है। साथ ही उन्होने कहा की जो पढे वह लगन से पढे निश्चित ही कामयाबी मिलेगी । आकाश के पिता बृजेश ठाकुर ने बताया की हम एक प्रवासी मजदूर सह किसान है । बच्चों की पढाई मे किसी तरह का कोई परेशानी ना हो बाहर जाकर मजदूरी भी करने जाते थे । उन्होंने बताया कि मेरा लडका काफी होनहार बच्चा रहा है ।
बेतिया : खबर है प.चम्पारण से जहां एक शिक्षक ने फांसी लगा कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं बताया जा रहा है कि मौके से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। मामला बेतिया के सिकटा प्रखंड का बताया जा रहा है जहां शुक्रवार को एक शिक्षक ने सुसाइड कर लिया है। मृतक व्यक्ति की पहचान उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के कोतवाली थाने क्षेत्र के स्वर्गीय भारत कुमार पांडे के पुत्र आनंद कुमार पांडे उर्फ रवि पांडे उम्र 26 वर्ष के रूप में की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को जब्त कर लिया है। वहीं बताया जा रहा है कि मृतक राजकीयकृत मध्य विद्यालय जगिराहा में 2022 से पोस्टेड था। जांच के दौरान ही पुलिस ने कमरे से सुसाइड नोट बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि सुसाइड नोट में लिखा है आई लव यू बेबी मेरी मां का ख्याल रखना। मां और बहन के लिए लिखा आप लोग मुझे माफ कर देना आप लोग ने मुझे बहुत समझाया लेकिन मैं समझ नहीं पाया।
BETTIAH:-लोकसभा चुनावी की रणभेरी बजने ही वाली है,इस बीच पीएम मोदी और बीजेपी बिहार को फोकस कर रहें हैं क्योंकि इस बार उनके साथ नीतीश कुमार और जेडीयू नहीं है,पर नीतीश कुमार की कमी को खुद पीएम मोदी पूरा करना चाहते हैं.इसलिए चुनावी साल में पहली रैली चापरण की धरती से करने जा रहे हैं जिसकी लिए तैयारी शुरू कर दी गयी है.मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी ने रैली के लिए 13 जनवरी का तारीख चुनी है.यह तारीख बिहार के लिए खास होनेवाली है क्योंकि इसी दिन बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित दूसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा में सफल लाखोंअभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दी जायेगी .पटना के गांधी मैदान के साथ ही राज्य के विभिन्न जिलों में समारोह का आयोजन होगा.गांधी मैदान में आयोजित समारोह में सीएम नीतीश कुमार खुद शामिल होंगे.इस समारोह के बहाने नीतीश कुमार य़े मैसेज देने की कोशिश करेंगे कि बिहार में जिस तरह से लाखों युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा रही है और 2024 के लोकसभा चुनाव में देश में की जनता उनके गठबंधन को मौका देती है तो वे देश स्तर पर पर सरकारी नौकरियों को लेकर पहल करेंगे.वहीं सीएम नीतीश कुमार के इस रणनीति की काट के लिए खुद पीएम मोदी आगे आयें हैं.पीएम मोदी का 13 जनवरी को ही बेतिया का दौरा निर्धारित किया जा रहा है.यहां वे केन्द्र सरकार की की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे और एक बड़ी रैली को संबंधित करेंगे जिसमें वे अपनी सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों के साथ ही अयोध्या की राम मंदिर समेत अन्य मुद्दों की चर्चा करते हे बिहार के लोगों को अपने साथ जोड़ने की कोशिश करेंगे.पीएम मोदी चुनाव की घोषणा से पहले ही बिहार में कम से कम तीन रैलियां करेंगे.पीएम मोदी के साथ केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह,रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी अध्यक्ष ही जेपी नड्डा भी अगल-अलग जिलों में कम से कम 10 रैली करेंगे.मिली जनकारी के अनुसार पीएम मोदी की पहली रैली बेतिया के बड़ा रमना मैदान में 13 जनवरी को हो सकती है. जिसे लेकर बेतिया के सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल, बेतिया डीएम दिनेश राय, एसपी अमरकेश डी, समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम विनय कुमार श्रीवास्तव समेत कई अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
बेतिया : खबर है बेतिया से जहां जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय ने लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिलाधिकारी के जनता दरबार में 60 से अधिक मामले आये। जनता दरबार में जिन लोगों द्वारा अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया, उनमें कौशल्या देवी, अजय कुमार साह, पतंजलि त्रिपाठी, श्रवण कुमार, रामजी प्रसाद, अरविन्द कुमार पटेल, निभा गिरि, रीता देवी, सुमित्रा देवी, उमाशंकर यादव, अशोक प्रसाद, धीरज कुमार सिंह आदि के नाम शामिल है। जनता दरबार में कई समस्याओं/शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान कराया गया। साथ ही कई मामलों में संबंधित अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का समाधान करने के लिए शीघ्र समुचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिन मामलों का समाधान आज नहीं हो पाया, उसे संबंधित विभाग/अधिकारियों को भेजते हुए त्वरित गति से नियमानुकूल समाधान कराने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, राजीव कुमार, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी,अनिल राय, जिला आपूर्ति पदाधिकारी,कुमार रविन्द्र, वरीय उप समाहर्ता, सुजीत कुमार बरनवाल, बेबी कुमारी, मनीष कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
BETTIAH:-बड़ी खबर बेतिया से है,जहां पुलिस की विशेष टीम नशीली पदार्थ के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की है.दो करोड़ के चरस के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।मिली जानकारी के अनुसार मनुआपुल पुलिस को सूचना मिली थी कि दो मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर नेपाल से चनपटिया होते हुए छावनी आने वाले हैं। मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस टीम ने छापेमारी की ,जहां तलाशी के दौरान 10 पैकेट में रखे 10 किलो चरस को बाइक सहित जप्त किया गया।उक्त कार्रवाई मनुआपुल ओपी क्षेत्र के चनपटिया रोड में मेहदियावारी में की गई। गिरफ्तार तस्करों मे कासिम मियां,बलिस्टर मिया और अब्दुल गनी शामिल है। पुलिस पूछताछ के आधार पर चरस तस्करी के अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट को खंगालने में जुटी है।
बेतिया : बड़ी खबर बेतिया से आ रही है जहां बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने बहन और उसके पति को गोली मार दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ घायलों को आननफानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। मामला बेतिया के चनपटिया थाना के सिरसिया ओपी का बताया जा रहा है जहां एक भाई ने अपनी बहन और उसके पति पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। बताया जा रहा है कि नंदनी कुमारी ने दीपू महतो से दो माह पहले ही प्रेम विवाह किया था । प्रेम विवाह से अंदर ही अंदर लड़की का भाई अभिनंदन कुमार आक्रोशित था। जिसने बहन के साथ ही अपने बहनोई को गोली मारकर मौत के घाट उतारने की कोशिश की।बताया जा रहा है कि दोनों घटना के वक्त एक ही बाइक पर सवार होकर बाजार से घर लौट रहे थे। तभी लड़की ने भाई ने वारदात को अंजाम दिया। लड़की को सीने में और लड़के को गर्दन पर गोली लगी है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस की पहुंच गई है और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
Bettiah:-बड़ी खबर बेतिया से है जहां छठ घाट पर अर्घ्य के दौरान गुब्बारा फूलाने वाला गैस सिलेंडर ब्लास्ट कर गया जिसमें कम से कम 9 लोग चपेट आ गए हैं.इन सभी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा जिले के चनपटिया के पकड़िया छट घाट पर हुआ है.सिलेंडर ब्लास्ट करने से 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चनपटिया में भर्ती कराया गया।प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने सभी को बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है। घायलों में दो की स्थिति नाजुक बनी हुई है। बताया जाता है कि बैलून फूलाने के दौरान यह हादसा हुआ है।बेतिया सदर एसडीपीओ माहताब आलम ने बताया की गुब्बारा वाला गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने करीब 8 से 10 लोगों की घायल की सूचना प्राप्त हुई है। मौके पर पुलिस मौजूद हैं। जो सिलेंडर ब्लास्ट हुआ था उसे जब्त कर लिया गया है।