वैशाली में बड़ा हादसा : अनवरपुर गांव में शौचालय टंकी की सफाई के दौरान एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, कई लोग बेहोश
वैशाली:बड़ी खबर वैशाली से आ रही है. जिलेके सराय थाना क्षेत्र के अनवरपुर गांव में बड़ा हादसा हुआ है.शौचालय टंकी की साफ-सफाई के दौरान जहरीली गैस निकलने से एक ही परिवार के तीन लोगों के मौत हो गई है. इस घटना मेंआधा दर्जन से अधिक लोग बेहोश हो गए है.साफ-सफाई के दौरान एक-एक कर कई लोग टंकी में उतरे थे. घटना की सूचना मिलते ही अफरा-तफरी मच गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को बाहर निकालकर सदर अस्पताल पहुंचाया. अन्य सभी लोगों को अस्पताल लाया गया है. जहां सभी की हालत गंभीर बनी हुई है. यह घटना शौचालय टंकी में दम घुटने से हुई है.
बताया जा रहा है कि एक दूसरे को बचाने में तीन लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में मारे गए सभी लोग एक ही परिवार के है. जिसमें से राहुल नाम के शख्स की शादी इसी साल 24 फरवरी को हुई थी और शादी के एक सप्ताह के अंदर ही उसकी मौत हो गई. जिस कारण इलाके में कोहराम मच गया है. मृतकों में शामिल आनंद कुमार,राहुल कुमार और पंकज कुमार आपस में भाई है इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीएम रामबाबू बैठा और लालगंज एसडीपीओ गोपाल मंडल मौके पर पहुंचे और आगे की कार्रवाई में जुट गए है.





