सीएम नीतीश का 75वां जन्मदिन : पीएम मोदी ने एक्स हैंडल पर दी बधाई,लंबे और स्वस्थ्य जीवन की कामना की
पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज 75वां जन्मदिन है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम नीतीश कुमार को एक्स हैंडल पर पोस्ट पर जन्मदिन की बधाई दी है. प्रधानमंत्री ने लिखा कि उन्होंने पिछले कई वर्षों से बिहार की प्रगति के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं. उनकी दूरदृष्टि और विकास योजनाओं ने अनगिनत लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाला है. ईश्वर से उनके लंबे और स्वस्थ्य जीवन की प्रार्थना करता हूं.
वहीं, इस मौके बिहार के डीप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी सीएम नीतीश से मिलकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लिखा कि बिहार के विकास पुरुष, सुशासन बाबू, जन-जन के प्रिय नेता, माननीय मुख्यमंत्री जी के लिए ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा की शक्ति प्रदान करें.

जन्मदिन के मौके पर सीएम नीतीश कुमार कोराजनीतिक दल के तमाम नेता लगातार बधाई दे रहे हैं.





