खेल पुरस्कार : 30 नवंबर को राष्ट्रपति टेबल टेनिस खिलाड़ी शरथ कमल अचंता को ध्यानचंद खेल रत्न और 25 अन्य खिलाड़ियों को देगी अर्जुन अवार्ड


Delhi:- इस साल मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार टेबल टेनिस की खिलाड़ी शरथ कमल अचंता को दी जाएगी.इसके साथ ही विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 25 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार मिलेगा.इन सभी खिलाड़ियों को 30 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में महामहिम द्रौपदी मुर्मू सम्मानित करेंगी.
इस सम्मान को लेकर युवा मामले और खेल मंत्रालय ने National Sports Awards 2022 की घोषा कर दी है.
बताते चलें कि पहली बार पहली बार इस सम्मान के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे और खिलाड़ियों/कोच/संस्थाओं को एक समर्पित पोर्टल के माध्यम से स्वयं-आवेदन करने की अनुमति दी गई थी। इस वर्ष इन पुरस्कारों के लिए बड़ी संख्या में नामांकन प्राप्त हुए, जिन पर सेवानिवृत न्यायमूर्ति ए.एम. खानविलकर, की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने विचार करते हुए चयन किया है
सबसे अहम पुरस्कार मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार माना जाता है जिसे इस बार टेबल टेनिस खिलाड़ी शरथ कमल अचंता को देने की घोषणा की गई.पुर्सकार पाने वाले खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है..
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2022
शरथ कमल अचंता,टेबल टेनिस
अर्जुन पुरस्कार 2022
1.सीमा पुनिया,व्यायाम
2.एल्धोस पॉल,व्यायाम
3.अविनाश मुकुंद साबले,व्यायाम
4.लक्ष्य सेन,बैडमिंटन
5.प्रणय एच.एस,बैडमिंटन
6.अमित,मुक्केबाज़ी
7.निखत ज़रीन,मुक्केबाज़ी
8.भक्ति प्रदीप कुलकर्णी,शतरंज
9.आर प्रज्ञानानंद,शतरंज
10.दीप ग्रेस एक्का,हॉकी
1 1.सुशीला देवी,जूडो
12..साक्षी कुमारी,कबड्डी
13.नयन मोनी सैकिया,लॉन बाउल
14.सागर कैलास ओवलकर,मलखंब
15.एलावेनिल वालारिवान,शूटिंग
16.ओमप्रकाश मिथरवाल,शूटिंग
17.श्रीजा अकुला,टेबल टेनिस
18.विकास ठाकुर,भारोत्तोलन
19.अंशु,कुश्ती
20.सरिता,कुश्ती
21.परवीन,वुशु
22.मानसी गिरीशचंद्र जोशी,पैरा बैडमिंटन
23.तरुण ढिल्लों,पैरा बैडमिंटन
24.स्वप्निल संजय पाटिल,पैरा स्विमिंग
25.जेरलिन अनिका जी,बधिर बैडमिंटन
द्रोणाचार्य पुरस्कार 2022
1.जीवनजोत सिंह तेजा,तीरंदाजी
2.मोहम्मद अली क़मरी,मुक्केबाज़ी
3.सुमा सिद्धार्थ शिरूर,पैरा शूटिंग
4.सुजीत मान,,कुश्ती
बी लाइफटाइम श्रेणी:
1.दिनेश जवाहर लाडी,क्रिकेट
2.बिमल प्रफुल्ल घोष,फ़ुटबॉल
3.राज सिंह,कुश्ती
आजीवन उपलब्धि के लिए ध्यानचंद पुरस्कार 2022
1.अश्विनी अकुंजी सी,व्यायाम
2.धर्मवीर सिंह,हॉकी
3.बी.सी. सुरेश,कबड्डी
4.नीर बहादुर गुरुंगी,पैरा एथलेटिक्स