देवघर पुलिस की कार्रवाई : चोरी की मोटरसाइकिल खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह का भंडाफोड़,चार आरोपी गिरफ्तार

Edited By:  |
devghar police ki karwai devghar police ki karwai

देवघर:सोनारायठाढ़ी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल की खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया है. छापेमारी के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार आरोपियों केपास से चार चोरी की मोटरसाइकिल और दो मोबाइल बरामद किए गए हैं.

पुलिस के अनुसार सोनारायठाढ़ी थाना धारा 317(5)/3(5) BNS-2023 के तहत कार्रवाई की है. थाना प्रभारी रोहित कुमार दांगी को 5 फरवरी की रात करीब 10 बजे गुप्त सूचना मिली कि ग्राम कोल्हड़िया-ढोढ़वा निवासी राजेश कुमार मंडल चोरी की मोटरसाइकिल खरीद-बिक्री के लिए अपने घर में छिपाकर रखे है. सूचना वरीय अधिकारियों को देने के बाद सनहा दर्ज कर सत्यापन एवं छापेमारी की गई. जिसके बादथाना प्रभारी के नेतृत्व में JAP-05 के सशस्त्र बल के साथ पुलिस टीम ने गांव में छापेमारी की. इस दौरान अलग-अलग घरों से कुल चार मोटरसाइकिल बरामद की गई. साथ ही एक मोबाइल और एक कीपैड मोबाइल भी जब्त किया गया है.