Hindi News / सीएम सम्राट चौधरी ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और सांसद राधा मोहन सिंह...

DELHI NEWS : सीएम सम्राट चौधरी ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और सांसद राधा मोहन सिंह से दिल्ली में की मुलाकात

Edited By:  |
delhi news delhi news

दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली में बुधवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और सांसद राधा मोहन सिंह से मुलाकात की.

बता दें कि सीएम सम्राट चौधरी मंगलवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी. करीब 40 मिनट तक सीएम की पीएम के साथ हुई बैठक राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी की पीएम के साथ यह पहली बातचीत थी. बैठक में बिहार के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई है. पीएम से मुलाकात के बाद सीएम सम्राट चौधरी ने गृहमंत्री अमित शाह से भी मिलकर बातचीत की.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--