Hindi News / 10 हजार घूस लेते लिपिक व बिचौलिया गिरफ्तार,काम के एवज में पैसे लेने...

मधुबनी में निगरानी का एक्शन : 10 हजार घूस लेते लिपिक व बिचौलिया गिरफ्तार,काम के एवज में पैसे लेने का आरोप

Edited By:  |
adhubani mein nigrani ka action adhubani mein nigrani ka action

मधुबनी: जिले के बेनीपट्टी अंचल कार्यालय में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पटना से आई निगरानी टीम ने एक लिपिक (क्लर्क) को रंगे हाथों रिश्वत लेते दबोच लिया.लिपिक साकेत कुमार 10 हजार घूस लेते पकड़े गए हैं. निगरानी की टीम ने साकेत के साथ एक बिचौलिए को भी गिरफ्तार किया है.

मिली जानकारी के अनुसार, परजूआर पंचायत के दाहिला गांव निवासी रविन्द्र यादव से अतिक्रमण खाली करवाने के एवज में लिपिक साकेत कुमार ने घूस की मांग की थी. आरोपी लिपिक ने काम के बदले 30,000 की मांग की थी. पीड़ित रविन्द्र यादव ने अपनी आर्थिक तंगी और गरीबी का हवाला दिया, जिसके बाद सौदा 15,000 रुपये में तय हुआ. तय सौदे के अनुसार, 15 हजार में से 10 हजार रुपये की पहली किस्त का भुगतान होना था.

अंचलकार्यालय परिसर में पैसों का लेनदेन शुरू हुआ, वहां पहले से मुस्तैद निगरानी विभाग की टीम ने लिपिक साकेत कुमार और उसके सहयोगी बिचौलिए धकजरी गांव के परमानन्द झा को रंगे हाथों पकड़ लिया. निगरानी विभाग की इस त्वरित कार्रवाई से पूरे अंचल कार्यालय और ब्लॉक परिसर में अफरा-तफरी मच गया.

वहीं, इस मामले में जिलाधिकारी (DM) ने पहले ही उक्त जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने का आदेश दे दिया था. जिसके बावजूद, सरकारी आदेश के क्रियान्वयन के नाम पर लिपिक द्वारा अवैध उगाही की जा रही थी.