Hindi News / वर्दी में रील वायरल करना पड़ा महंगा, 50 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

बिहार पुलिस मुख्यालय का बड़ा एक्शन : वर्दी में रील वायरल करना पड़ा महंगा, 50 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

Edited By:  |
bihar police mukhyalay ke bada action bihar police mukhyalay ke bada action

पटना: बिहार पुलिस महकमे से बड़ी खबर सामने आई है. पुलिस मुख्यालय ने सोशल मीडिया पर वर्दी में रील और वीडियो बनाने वाले रीलबाज पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई की है. सूबे के पुलिस महानिदेशक द्वारा पहले ही से इस पर पूरी तरह रोक लगाने का निर्देश जारी किया गया था, लेकिन नियमों को ताक पर रखकर रील बनाने वाले पुलिकर्मियों पर गाज गिरि है. बिहार पुलिस में अनुशासन का उल्लंघन करने पर 50 पुलिसकर्मियों को चिन्हित किया गया है.

'रीलबाज' पुलिसकर्मियों की सूची जारी

पुलिस मुख्यालय ने ऐसे 50 'रीलबाज' पुलिसकर्मियों की सूची जारी करते हुए सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को उनके खिलाफ कार्रवाई करने और मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है.कई जिलों के पुलिसकर्मी जांच के दायरे में शामिल है. वीडियो-रील के सबूत भी एसपी को भेजे गए है.

वर्दी में रील बनाकरसाझा करने पर नपे

इंटरनेट मीडिया सेंटर, बिहार पुलिस मुख्यालय की मॉनिटरिंग में पाया गया कि कई पुलिसकर्मी लगातार वर्दी में रील बनाकर विभिन्न प्लेटफॉर्म पर साझा कर रहे हैं. जिससे विभागीय गरिमा प्रभावित हो रही है. मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की गतिविधियाँ पुलिस विभाग के नियमों और निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के बिल्कुल खिलाफ हैं. महानिरीक्षक द्वारा जारी पत्रांक 42 के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया गया है कि पुलिसकर्मियों को सोशल मीडिया के उपयोग में मर्यादा का पालन करना अनिवार्य है. मुख्यालय की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम अब चौबीसों घंटे इंटरनेट पर नजर रख रही है.

पटना जिलेकेसबसे अधिक16 पुलिसकर्मी

मुख्यालय द्वारा जारी इस सूची में सबसे अधिक 16 पुलिसकर्मी पटना जिले के हैं. इसके अलावा, पूर्णिया जिले की दो महिला पुलिसकर्मियों के नाम भी शामिल हैं, जिनमें महिला थानाध्यक्ष शबाना आजमी का नाम चर्चा में है. सूची में मधुबनी से 4, दरभंगा से 2 और गया, कटिहार, सहरसा, मुंगेर जैसे जिलों से भी पुलिसकर्मियों को चिन्हित किया गया है. मुख्यालय ने सबूत के तौर पर संबंधित वीडियो और रील्स के लिंक भी जिलों को भेजे हैं ताकि कार्रवाई में कोई पारदर्शिता की कमी न रहे. पूर्णिया की महिला थानाध्यक्ष शबाना आजमी पहले भी सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों और वीडियो को लेकर विवादों में रही हैं.