डी.ए.वी के छात्र ने लहराया परचम : पुणे यूनिवर्सिटी में MCA एग्जाम में पाया गोल्ड मेडल,सूबे का नाम किया रौशन
Edited By:
|
Updated :21 Apr, 2023, 07:16 PM(IST)


पटना : खबर है पटना से जहां डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल वाल्मी फुलवारी शरीफ पटना के छात्र अंकुर विवेक ने पी.सी.सी.ओ.ई. सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी के सत्र- 2020-2022 की एम .सी .ए .की परीक्षा में स्वर्ण पदक प्राप्त कर अपने विश्वविद्यालय, अपने विद्यालय एवं परिवार जनों का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय ने उन्हें स्वर्ण पदक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
बता दें कि छात्र अंकुर विवेक पिता- मनोज कुमार त्रिपाठी ने कक्षा एक से बारहवीं तक की शिक्षा डी.ए.वी. वाल्मी से प्राप्त की है।